ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / समस्तीपुर में ईंट भट्ठा पर अंधाधुंध फायरिंग, नाइट गार्ड की मौके पर मौत...

समस्तीपुर में ईंट भट्ठा पर अंधाधुंध फायरिंग, नाइट गार्ड की मौके पर मौत

16-Mar-2021 10:09 AM

By RAMESH SHANKAR

SAMASTIPUR : बड़ी खबर समस्तीपुर से है, जहां  हसनपुर थाना के वीरपुर गांव में कालिका ईंट भट्ठा पर बीती रात अपराधियों ने अंधाधुन फायरिंग कर नाइट गार्ड ब्रहमदेव पासवान को गोलियों से छलनी कर दिया. जिसमें मौके पर ही नाइट गार्ड की मौत हो गई. 

मिली जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि सोमवार की रात करीब 1 बजे बाइक पर सवार होकर आए 6 की संख्या में अपराधियों ने  ईंट भट्ठा  पर  फायरिंग शुरू कर दी. भट्ठा पर सो रहे मजदूर गोलियों की आवाज सुनकर अंधेरे में जान बचाकर भागने लगे.

ईंट भट्ठा पर नाइट गार्ड के तौर पर काम करने वाले ब्रह्मदेव पासवान जबतक कुछ समझ पाता उससे पहले उसे अपारधियों ने गोलियों से भून दिया. उसे चार गोली लगी और मौके पर ही उसकी मौत हो गई.  

बताया जा रहा है कि अपराधियों ने करीब 35 राउंड फायरिंग की और दूसरे मजदूरों को खोजते रहे. जब मजदूर नहीं मिले तो अपराधी फरार हो गए. बाद में आसपास में छुपे हुए मजदूरों ने ईंट भठ्ठा मालिक बमबम सिंह और पुलिस को  जानकारी दी. 

पुलिस मौके पर पहुंची तो वहां से एक जिंदा कारतूस के साथ ही गोली के कई खोखा बरामद हुआ है. मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया की जा रही है. फिलहाल हत्या की वजह का खुलासा नही हो पाया है. पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.बताया जा रहा है कि ईंट भट्ठा मालिक बमबम सिंह हसनपुर के बाहुबली  कुंदन सिंह के रिश्ते में भाई है और पूर्व में बिथान में हुई एक हत्या के मामले में भी आरोपित रहे है.इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल  बना  हुआ है.