मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
26-Feb-2025 02:21 PM
By First Bihar
Bihar Crime News: बिहार की पुलिस खुद के पीपुल फ्रेंडली होने का दावा करते नहीं थकती है लेकिन आज भी राज्य का पुलिस महकमा अपने पुराने ढर्रे पर ही चल रहा है। अपनी फरियाद लेकर पुलिस के पास पहुंचने वाले लोगों को अब भी थानों के चक्कर काटने पड़ते हैं। ऐसा ही मामला समस्तीपुर से सामने आया है, जहां एक मां अपनी लापता बेटी की बरामदगी के लिए इस थाने से उस थाने, दर दर की ठोकरें खाती रही।
दरअसल, समस्तीपुर से एक अलग मामला सामने आया है, जहां नगर थाना क्ष्रेत्र के कर्पूरी बस स्टैंड के पास से गायब एक नाबालिक लड़की के अपहरण की आशंका होने पर पीड़िता की मां ने बीते 10 दिनों से करीबी थाना में रिपोर्ट लिखवाने के लिए चक्कर काट रहीं थी। लेकिन पुलिस ने पीड़िता को कभी मुफस्सिल थाना तो कभी नगर थाना जाने का सुझाव देते रहें। निकट थाना पुलिस द्वारा पीड़िता की कोई सुनवाई नहीं हो पा रहीं थी। शिकायत मिलने पर एसपी अशोक कुमार मिश्रा ने नगर थानाध्यक्ष शिव कुमार यादव को अबिलंब प्राथमिकी दर्ज करने का आदेश दिया है।
दरअसल, बीते 15 फरवरी को शाम कर्पूरी बस स्टैंड के पास 14 वर्षीय नाबालिक लड़की मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित अपने घर जाने के लिए निकली थी, लेकिन वह घर नहीं पहुंची। उसके बाद किशोरी की मां ने नगर थाने में रिपोर्ट लिखवाया और कर्पूरीग्राम थाना क्षेत्र के शम्भूपट्टी के लालबाबू साह के पुत्र 22 वर्षीय अंकित कुमार को आरोपी बताया था। लेकिन पीड़िता की मां को पुलिस द्वारा कभी मुफस्सिल थाना तो कभी नगर थाना जाने की सलाह दी जा रही थी। पुलिस की लापरवाही के कारण महिला न्याय के लिए दर-दर भटक रही थी और अपनी बेटी को ढूढने के लिए पुलिस से गुहार लगाती रही।
आपको बता दें कि पीड़िता की मां बस स्टैंड के पास ही एक दुकान चलाती है। उसनें बताया है कि उनकी पुत्री शान को दुकान से घर जा रही थी लेकिन घर नहीं पहुचीं, तो हमने रात भर बेटी की तलाश की। उसका कुछ पता नहीं लगने पर थाना में रिपोर्ट दर्ज कारवाई। बाद में पता चला कि शंभूपट्टी का अंकित कुमार (22) ने उनकी नाबालिग पुत्री का अपहरण कर लिया है। किशोरी की मां ने पुत्री के साथ कोई अप्रिय घटना घटित होने की आशंका जाहिर की है।