ब्रेकिंग न्यूज़

Crime News: मुजफ्फरपुर ड्रम हत्याकांड, 5 साल पहले युवक ने बेरहमी से की थी गर्लफ्रेंड की हत्या, कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर Bihar News: मंत्री की एस्कॉर्ट गाड़ी ने दो मैट्रिक छात्रों को उड़ाया, दोनो गंभीर रूप से घायल; एक DMCH रेफर गोपालगंज में शॉर्ट सर्किट से डीजल गोदाम में लगी भीषण आग, लाखों का नुकसान Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य Bihar Rail Project: बिहार के इस अहम रेल परियोजना की सभी प्रक्रियाएं पूरी, एक साल में भूमि अधिग्रहण का लक्ष्य CUET UG 2026 के छात्रों के लिए बड़ी राहत: NTA ने दिया एक और मौका, इस तारीख तक कर सकते हैं आवेदन, जानें नया अपडेट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Bihar News: बिहार में बच्चा चोरी के मामलों को लेकर पुलिस सतर्क, SP ने सभी थानों को किया अलर्ट Patna News: पटना में दफादार-चौकीदार संघ का प्रदर्शन, बैरिकेडिंग हटाने की कोशिश, पुलिस ने बरसाईं लाठियां

Bihar Crime News: शादी के छह महीने बाद नवविवाहिता की संदिग्ध मौत, फंदे से लटका मिला शव; परिजनों ने हत्या का लगाया आरोप

Bihar Crime News: बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला।

Bihar Crime News

18-Dec-2025 12:50 PM

By RITESH HUNNY

Bihar Crime News:  बिहार के सहरसा जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां सोनवर्षा कचहरी थाना क्षेत्र में एक नवविवाहिता का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। मृतका के परिजनों ने पति पर हत्या का आरोप लगाया है। घटना के बाद से ही आरोपी पति फरार बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।


मृतका की पहचान सिमरी बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सिटानाबाद उतरी वार्ड नंबर-11 निवासी श्याम सुंदर मल्लिक की 19 वर्षीय पत्नी शिवानी कुमारी के रूप में हुई है। शिवानी का मायका मधेपुरा जिले में रास बिहारी मैदान के पास बताया जा रहा है। उसकी शादी महज छह महीने पहले ही मंदिर में हुई थी।


मृतका की मां मंजू देवी ने बताया कि बुधवार रात उनके दामाद श्याम सुंदर मल्लिक ने फोन कर सूचना दी थी कि शिवानी ने साड़ी के फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली है। सूचना मिलने के बाद जब वे गुरुवार सुबह ससुराल पहुंचीं, तो बेटी का शव कमरे में फंदे से लटका हुआ मिला। उन्होंने आरोप लगाया कि घटना के बाद से ही आरोपी पति ने मोबाइल फोन बंद कर लिया और फरार हो गया।


मंजू देवी के अनुसार, शादी के बाद से ही उनकी बेटी मानसिक रूप से परेशान थी और पति के व्यवहार को लेकर कई बार शिकायत भी की थी। उन्होंने आशंका जताई कि यह आत्महत्या नहीं बल्कि हत्या का मामला हो सकता है। इसके बाद उन्होंने स्वयं सोनवर्षा कचहरी थाना को फोन कर घटना की जानकारी दी।


सूचना मिलने के बाद सोनवर्षा कचहरी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू की। थानाध्यक्ष आशुतोष कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला संदिग्ध प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) टीम को दी गई है, जो साक्ष्यों के आधार पर जांच कर रही है।


पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष के अनुसार, पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों का खुलासा हो सकेगा। वहीं, फरार आरोपी पति की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है और परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ की जा रही है।