ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Metro : पटना मेट्रो को मिली बड़ी राहत, राजेंद्र नगर टर्मिनल के नीचे टनल बनाने की मिली मंजूरी; इस दिन से शुरू होगा काम बिहार मौसम अपडेट: 34.3°C पहुंचा तापमान, 12 जिलों में बारिश की संभावना, अररिया और किशनगंज में येलो अलर्ट बिहार के बदलते-बदलते खुद बदल गये नीतीश कुमार, तेज प्रताप यादव का बड़ा बयान खुले में मीट बेचने वालों पर नगर निगम ने कसा शिकंजा, अब बिना लाइसेंस के नहीं खुलेंगी दुकानें पेशी के दौरान हाजीपुर कोर्ट से भागने की कोशिश, अपहरण के आरोपी को पुलिस ने दोबारा पकड़ा नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए..

सहरसा में पूर्व डीएफओ के खाते से लाखों उड़ाने वाला नटवरलाल गिरफ्तार, 28 लाख की फर्जी निकासी का आरोप

सहरसा में सेवानिवृत्त डीएफओ महेश्वर पाठक के खाते से फर्जी तरीके से लाखों रुपए उड़ाने के मामले में आरोपी शशिशंकर को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। आरोपी पर अपहरण, चोरी और 28 लाख से अधिक की निकासी का आरोप है।

08-Dec-2025 03:03 PM

By RITESH HUNNY

SAHARSA: पूर्व डीएफओ के खाते से लाखों रुपये उड़ाने वाले नटवरलाल को सहरसा पुलिस ने दबोच लिया है। नटवरलाल शशिशंकर पर सेवानिवृत्त वन प्रमंडल पदाधिकारी महेश्वर पाठक के खाते से फर्जीवाड़ा कर बड़ी रकम निकालने और चोरी करने का आरोप है। पुलिस इसे बड़ी सफलता मान रही है। 


बताया जाता है कि सहरसा में सेवानिवृत्त वन प्रमंडल पदाधिकारी महेश्वर पाठक की हत्या के नियत से अपहरण, उनके खाते से फर्जी तरीके से लाखों रुपए की निकासी और चोरी के मामले में सहरसा शहर के बम्फर चौक गौतम नगर निवासी शशिशंकर पिता स्व. भूपनारायण खां को गिरफ्तार कर पुलिस ने जेल भेज दिया है। अभियुक्त शशिशंकर मूलतः कहरा प्रखंड क्षेत्र के पड़री गांव निवासी हैं।


 पुलिस ने उनके भतीजा सुमित कुमार पाठक के आवेदन पर जांच शुरू की थी। जांच में पुलिस को पता चला है कि शशिशंकर सेवानिवृत्त डीएफओ के खाते से फर्जी तरीके से पैसे की निकासी पहले अपने रिश्तेदारों के खाते में करता था, फिर उसे अपने खाते में ट्रांसफर कर लेता था। उसके द्वारा 28 लाख से अधिक राशि की निकासी फर्जी तरीके से की जा चुकी है। वह पटना में सेवानिवृत्त डीएफओ के शगुना में बन रहे आवास की वह देखरेख करता था और इसी दौरान उसने उनके एटीएम की चोरी कर ली थी। 


अपने खाते से शशिशंकर के द्वारा पैसे निकाले जाने की जानकारी जब सेवानिवृत्त डीएफओ को मिली उसके दस दिन बाद वह गायब हो गए। अब पैसे की वजह से उन्हें गायब कर कही रखा गया है या उनकी हत्या कर दी गई पुलिस इसकी छानबीन कर रही है। इस मामले में सदर थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने कहा कि अभियुक्त शशिशंकर पर सदर थाना कांड संख्या 844/2024 के तहत धारा 140(3), 303(2), 318(4) दर्ज करते गिरफ्तार कर न्यायालय में उपस्थापित करते जेल भेज दिया गया है, इस मामले में जांच जारी है।