मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
22-Mar-2025 02:02 PM
By First Bihar
Bihar Teacher Murder: बिहार में अपराध को लेकर मचे सियासी घमासान के बीच अपराधियों ने सहरसा में जमकर तांडव मचाया है। बेखौफ अपराधियों ने एक सरकारी शिक्षक को गोलियों से भून डाला, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना सहरसा-सुपौल मुख्य मार्ग पर स्थित बेला बगरौली गांव के पास की है।
मृतक की पहचान रविन्द्र पासवान उर्फ राजकुमार पासवान के तौर पर हुई है। बताया जा रहा है कि वह सिसई उच्च माध्यमिक स्कूल में तैनात थे। शनिवार को वह जमीनी विवाद से जुड़े मामले की शिकायत करने थाने जा रहे थे, तभी एक बाइक पर सवार दो बदमाशों ने ताबड़तोड़ गोली मारकर उनकी जान ले ली।
दिनदहाड़े हुई गोलीबारी की घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। शिक्षक को तीन गोलियां लगी है। उधर, घटना से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने गुस्साए लोगों को समझा बुझाकर शांत कराया और शव को कब्जे मे लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना के बाद इलाके के लोगों में दहशत का माहौल है। पुलिस ने जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लेने का दावा किया है। फिलहाल हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है हालांकि जमीनी विवाद में हत्या की आशंका जताई जा रही है।