बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
04-Sep-2022 10:40 PM
By Ranjan Kumar
SASARAM : बिहार में खनन माफिया का मनोबल बढ़ा हुआ है और यही वजह है कि प्रशासनिक टीम जब अवैध खनन पर अंकुश लगाने की कोशिश करती है तो खनन माफिया से जुड़े लोग उसका खुलकर विरोध करते हैं। ताजा खबर सासाराम से सामने आ रही है, यहां अवैध खनन रोकने के लिए एसडीएम के नेतृत्व में गई प्रशासन की टीम के ऊपर माफिया ने हमला किया है। रोहतास जिले के डेहरी थाना इलाके के कोल डिपो के पास अवैध बालू को लेकर छापामारी करने गई डेहरी के एसडीएम समीर सौरभ के गाड़ी पर पथराव कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम का बॉडीगार्ड घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना डिहरी के कोल डिपो के पास की है।
प्रशासनिक टीम ने इस दौरान 20 से अधिक बालू लदे ट्रैक्टर भी जप्त किए गए हैं। हालांकि प्रशासन की टीम पर पथराव कर कई बालू लदे ट्रैक्टर को माफिया से जुड़े लोग जबरन छुड़ा कर ले गए। डिहरी के एसडीएम समीर सौरभ ने बताया कि छापामारी के दौरान दो-तीन जगह पथराव की वारदात हुई है।
स्थानीय प्रशासन माफिया से जुड़े लोगों की पहचान कर रहा है। अभी भी कई जगह अवैध रूप से बालू डंपिंग किया गया है, जिसकी धरपकड़ की जा रही है। हमले की घटना के बाद एसडीएम फिलहाल सुरक्षित है। इसके अलावा इस पथराव में कई पुलिसकर्मी को भी चोट लगने की जानकारी मिली है।