ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / सीवान में दिनदहाड़े डकैती: भगवानपुर हाट में बदमाशों ने 16 लाख के जेवरात...

सीवान में दिनदहाड़े डकैती: भगवानपुर हाट में बदमाशों ने 16 लाख के जेवरात लूटे, फायरिंग कर भागे

मंगलवार को सिवान के भगवानपुर हाट में हथियारबंद बदमाशों ने आभूषण की दुकान से 16 लाख के गहने लूट लिए। ग्रामीणों के घेरने पर बदमाशों ने हवाई फायरिंग कर गहनों से भरा बोरा छोड़ दिया और फरार हो गए। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है।

25-Feb-2025 09:25 PM

By First Bihar

सीवान जिले के भगवानपुर हाट थाना क्षेत्र के भगवानपुर गांव में मंगलवार को दिनदहाड़े हथियारबंद बदमाशों ने एक आभूषण दुकान से 16 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए। घटना के दौरान जब बदमाश ग्रामीणों से घिर गए तो उन्होंने हवाई फायरिंग की और लूटे गए आभूषणों से भरा बोरा मौके पर ही छोड़कर भाग गए।


भगवानपुर गांव के अच्छेलाल साह ने अपने घर में आभूषण की दुकान खोल रखी थी। दोपहर करीब ढाई बजे अच्छेलाल साह ने सीसीटीवी कैमरे में देखा कि दो बाइक पर सवार छह नकाबपोश बदमाश उनकी दुकान की ओर बढ़ रहे हैं। खतरा भांपकर वह बाहर जाने लगे, लेकिन तभी एक बदमाश ने उनकी कनपटी पर पिस्तौल तान दी और उन्हें दुकान के अंदर ले जाने का इशारा किया। इसी बीच दूसरी बाइक पर सवार दो और बदमाश मौके पर पहुंचे और दुकान में घुसकर लूटपाट शुरू कर दी।


बदमाशों ने दुकान में रखे सभी सोने के आभूषण (200 ग्राम से अधिक) को एक बोरे में भर लिया और बाहर निकल गए। बदमाशों के निकलते ही वहां ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। ग्रामीणों ने पथराव शुरू किया तो बदमाश लूट का भारी बोरा लेकर भागने में सफल नहीं हो सके। आनन-फानन में उन्होंने जेवरात सड़क पर बिखेर दिए, लेकिन कुछ जेवरात छोटी पोटली में समेटकर भागने में सफल रहे। भागने के लिए बदमाशों ने हवा में फायरिंग की और मौके से फरार हो गए। 


घटना की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सुजीत कुमार चौधरी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी। दुकान में लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर गिरफ्तारी के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दिनदहाड़े हुई इस लूट की घटना के बाद स्थानीय लोग सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठा रहे हैं। ग्रामीणों ने पुलिस से बदमाशों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और इलाके में सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।