मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
06-Jan-2025 07:39 PM
By First Bihar
Bihar News: मधुबनी के झंझारपुर शहर के लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक से पैसा निकाल कर जा रहे एक रिटायर्ड कर्मी से एक लाख छह हजार की लूट कर ली गई है। इस घटना को बैक पर सवार दो अपराधियों ने मिलकर दिया है। दिनदहाड़े लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है।
पीड़ित शख्स की पहचान लखनौर थाना क्षेत्र के नंदे नगर तमुरिया गांव निवासी रामनारायण प्रसाद के रूप में हुई है। पीड़ित ने बताया कि वह दरभंगा में सिंचाई विभाग में लिपिक का काम करते थे। 2014 में ही वह सेवानिवृत हो गए थे। उन्होंने कहा कि सुबह में घर से निकलकर झंझारपुर आरएस में इनकम टैक्स संबंधी मामले को निपटाने के लिए वह पहुंचे थे।
लंगड़ा चौक स्थित स्टेट बैंक पर पहुंचे और चेक से एक लाख का भुगतान कराया। 500 के दो दो बंडल उन्हें बैंक के द्वारा मिला, जो हैंडबैग में रखे थे। साथ ही उस बैग में 6 हजार रुपए पहले से भी मौजूद थे। बैंक से पैसा निकासी कर वे टेंपो पकड़कर गांव की ओर निकले थे, तभी अनुमंडल के समीप विद्यापति टावर के पास पीछे से एक बाइक पर दो युवक सवार उसका बैग छीनने लगे। जब तक वह हल्ला करते तब तक बदमाश बैग छीनकर भाग गए।
घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंच पुलिस मामले के छानबीन में जुट गई है। अपराधियों की पहचान के लिए पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी के फुटेज को खंगाल रही है। पुलिस को बुजुर्ग का हैंडबैग एनएच 27 पर फेंका हुआ मिला है।
रिपोर्ट- कुमार गौरव