मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
29-Jan-2025 04:50 PM
By First Bihar
east champaran crime: मोतिहारी के हरसिद्धि थाना क्षेत्र के सोनबरसा वार्ड नंबर सात स्थित सिवान टोला गांव में मछली बेचकर घर लौट रहे एक मछली के थोक व्यापारी पर हमला कर बदमाशों ने 4.60 लाख रुपये और गले की चेन लूट ली। इस हमले में वो गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल व्यापारी की पहचान नारायण सहनी के पुत्र राजन कुमार के रूप में हुई है।
परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए सीएचसी हरसिद्धि पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मोतिहारी सदर अस्पताल रेफर कर दिया। बताया जाता है कि राजन कुमार का सोनबरसा चौक पर मछली की दुकान है। वो दुकान बंद कर मंगलवार की शाम को घर लौट रहे थे। तभी रास्ते में श्रीलाल सहनी, रामविनय सहनी, रूपेश सहनी, सुरेंद्र सहनी और परवेश सहनी ने उन्हें घेरकर लोहा की रॉड से हमला कर दिया।
इस हमले में राजन का सिर बुरी तरह फूट गया। झोले में रखे 4.60 लाख रुपये और गले की सोने की चेन लूटकर आरोपी फरार हो गए। राजन कुमार ने घटना के संबंध में हरसिद्धि थाना में आवेदन दिया है। थानाध्यक्ष सर्वेंद्र कुमार सिन्हा ने बताया कि आवेदन के आधार पर एफआईआर दर्ज करने की प्रक्रिया चल रही है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। इस घटना से क्षेत्र में दहशत का माहौल है। स्थानीय लोगों ने अपराधियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।
सोहराब आलम की रिपोर्ट..