ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / crime / Fake Currency Racket: कहां मिले बस से दो करोड़ के नकली नोट? फेक...

Fake Currency Racket: कहां मिले बस से दो करोड़ के नकली नोट? फेक करेंसी के बड़े सिंडिकेट का हो सकता है खुलासा

Fake Currency Racket: रांची पुलिस ने एक बस से लगभग दो करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। जाली नोटों के पीछे किसी बड़े सिंडिकेट की संलिप्तता की आशंका है, पूछताछ और जांच जारी है।

23-Aug-2025 04:47 PM

By FIRST BIHAR

Fake Currency Racket: रांची पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने शनिवार सुबह सुखदेवनगर थाना क्षेत्र के न्यू मार्केट स्थित बस स्टैंड पर खड़ी एक बस से करीब दो करोड़ रुपये के नकली नोट बरामद किए हैं। इस दौरान दो युवकों को भी गिरफ्तार किया गया है।


DIG सह रांची SSP चंदन कुमार सिन्हा के निर्देश पर डीएसपी प्रकाश सोए के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने यह कार्रवाई की। टीम ने पटना से आने वाली बसों की तलाशी के दौरान एक बस के अंदर रखे तीन बंद बक्सों से जाली नोटों की बड़ी खेप बरामद की।


बताया जा रहा है कि इन जाली नोटों को रांची में खपाने की तैयारी थी। आशंका जताई जा रही है कि इस पूरे मामले में किसी बड़े सिंडिकेट की संलिप्तता हो सकती है। फिलहाल बरामद नोटों की गिनती और फॉरेंसिक जांच कराई जा रही है, जबकि गिरफ्तार दोनों आरोपियों से पूछताछ जारी है। जल्द ही इस नकली नोट गिरोह के पीछे के मास्टरमाइंड का भी खुलासा हो सकता है।