ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में पुलिस कस्टडी में युवक की मौत के बाद भारी बवाल, गुस्साए लोगों ने थाने पर बोला हमला; राइफल की लूट BIHAR TEACHER NEWS : BPSC शिक्षकों की नौकरी पर संकट! जांच में बड़ा खुलासा, इतने लोगों का सेवा होगा समाप्त; शिक्षा माफिया के नेटवर्क का भी खुलेगा राज बिहार में अपराधियों का तांडव: दिनदहाड़े CSP केंद्र में घुसकर की लूटपाट, दहशत फैलाने के लिए की फायरिंग Bihar News : सड़क पर बवाल! बाइक टकराते ही भिड़े दो पक्ष, वायरल वीडियो ने मचाई सनसनी बिहार में पुलिस एनकाउंटर: अपराधी और STF के बीच मुठभेड़, एक बदमाश को लगी गोली; सोना लूटकांड से जुड़ सकते हैं तार Bihar Transport News: भ्रष्ट ESI-MVI की पोल खुलने के बाद बैचेन हो उठा परिवहन विभाग ! मोतिहारी-भोजपुर के बाद गोपालगंज में वसूली गैंग पर जबरदस्त प्रहार... भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश भ्रष्टाचारियों में विजय सिन्हा का खौफ! मुंगेर पहुंचने से पहले ही महत्वपूर्ण कागजात जलाए, खतियान जलाने का वीडियो वायरल; जांच के आदेश BIHAR BHUMI : मुंगेर जनसंवाद में फरियादी ने विजय सिन्हा के सामने लिया ताकतवर नेता का नाम, भड़के सिन्हा बोले- “मेरे बाबू जी भी गलत होंगे तो नहीं छोड़ूंगा” दिल्ली में रहकर बिहार की नौकरी: जांच में खुला बड़ा राज, 10 साल तक विभाग को लगाती रही चूना; अब जाल में फंसी शातिर शिक्षिका

Home / crime / प्यार का खौफनाक अंत: प्रेमिका से रचाई शादी तो प्रेमी की पीट-पीटकर कर...

प्यार का खौफनाक अंत: प्रेमिका से रचाई शादी तो प्रेमी की पीट-पीटकर कर दी हत्या

28-Aug-2022 02:21 PM

By Saurav

SITAMARHI: बिहार के सीतामढ़ी जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां लव मैरिज को लेकर एक युवक की हत्या कर दी गई। प्यार के दुश्मनों ने दोनो प्रेमी प्रेमिका की जमकर पिटाई की, जिसके बाद प्रेमी राजू राम ने दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में सनसनी फ़ैल गई है। 



घटना जिला के बाजपट्टी थाना क्षेत्र के रतनपुरा गांव की है। मृतक नानपुर थानाक्षेत्र के छोटा भदियन वार्ड नंबर 4 का रहने वाला राजू राम है। वह पास के एक गांव  की लड़की से प्यार करता था। इसी बीच दोनो ने घरवालों के खिलाफ अपनी मर्जी से शादी रचा ली, जिससे बौखलाए लड़कीवालों ने दोनो को रतनपुरा में बुलाकर इतना पीटा की लड़के की मौत हो गई। 



घटना विगत 10 तारीख की है जब प्रेमी युगल को बाभन गाझी के पास पिटाई कर दोनो को अधमरे हालत में फेंक दिया था। सूचना के बाद लड़के के परिवार वालों ने स्थानीय लोगों की मदद से दोनों प्रेमी युगल को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां लड़की की जिंदगी तो बच गई लेकिन प्रेमी ने PMCH पटना में दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल व्याप्त है। वहीं, मौके पर पहुंची पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।