कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता बचाने की कोशिश तो नहीं ? गाड़ी महिला MVI की...वसूली करने वाला खास रिश्तेदार, पुलिस ने गाड़ी जब्त की...भतीजे को जेल भेजा, पर अफसर पर एक्शन के लिए 'जांच टीम' पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक
06-Mar-2025 04:10 PM
By First Bihar
Bihar Crime News : जिले में बढ़ते अपराध और असामाजिक तत्वों पर नकेल कसने को लेकर पूर्णिया प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है, जिसके बाद इलाके के तमाम अपराधियों में खलबली मच गई है। बता दें कि इस एक्शन की जरुरत काफी समय से थी जो आखिरकार अब देखने को मिल रही है।
संदिग्धों पर कड़ी नजर
बताते चलें कि गुरूवार को पूर्णिया पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया है। यह जांच विभिन्न थाना क्षेत्रों में हुई है और आगे भी जारी रहेगी। इस क्रम में कई संदिग्धों की जांच भी की गई है, फिर चाहे वो बाईक सवार हों या फिर कार सवार, किसी को बख्शा नहीं गया है।
युवा हो रहे बर्बाद
ज्ञात हो कि वाहनों के माध्यम से असामाजिक तत्व विभिन्न प्रकार के अपराध को आसानी से अंजाम देते हैं, जिसमें शराब, गांजे, कोरेक्स, स्मैक इत्यादि नशीले पदार्थों की तस्करी की जाती है। जिससे युवाओं का भविष्य बर्बाद हो रहा है और वे नशे के आदि हो रहे हैं। इसे रोकने की आज सख्त जरुरत है।
होली को लेकर तस्कर सक्रीय
इसी क्रम में 6 मार्च को खंजाची थाना की पुलिस के द्वारा तीन शराब तस्करों को भी गिरफ्तार किया गया। इनके पास से 16.5 लीटर विदेशी शराब और 2 मोबाईल बरामद हुए हैं। इस प्रकार की कार्यवाई आने वाले समय में भी जारी रहेगी, होली को लेकर ऐसे तस्कर आजकल ज्यादा सक्रिय हैं अतएव पुलिस का मुस्तैद होना एक सराहनीय कदम है।
तस्करों पर और नकेल कसने की जरुरत
बता दें कि इस तरह की तस्करी के कुछ ही मामले पकड़ में आ पाते हैं, जबकि ज्यादातर मामलों में कुछ नहीं हो पाता और अपराधी आराम से अपने काम को अंजाम दे देते हैं, ऐसे में अब पुलिस के पहले से ज्यादा सक्रिय होने की वजह से आने वाले समय में और भी अपराधियों के पकड़े जाने की संभावना है।
बचा लो राज्य का भविष्य बर्बाद होने से
हालांकि यह कहना गलत नहीं होगा कि पूर्णिया पुलिस की आज की इस कार्यवाई के बाद इन अपराधों में लिप्त तत्व अलर्ट मोड में आ चुके हैं। वैसे यह तो तय है कि अगर इसी प्रकार से प्रदेश भर की पुलिस लगातार सक्रियता दिखाए तो राज्य के युवाओं को बर्बाद होने से काफी हद तक रोका जा सकता है।