ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Pune Rape Case: जमानत पर रिहा हिस्ट्रीशीटर ने बस में युवती से किया...

Pune Rape Case: जमानत पर रिहा हिस्ट्रीशीटर ने बस में युवती से किया रेप, घटना के विरोध में हंगामा-प्रदर्शन

Pune Bus Rape Case: पुणे के स्वारगेट बस स्टॉप पर 26 वर्षीय महिला से एक अपराधी ने बस में रेप किया। आरोपी दत्तात्रेय गाडे पर पहले से कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।

27-Feb-2025 10:16 AM

By KHUSHBOO GUPTA

Pune Rape Case: महाराष्ट्र के पुणे के सबसे व्यस्त स्वारगेट बस स्टैंड पर एक 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। चौंकाने वाली बात यह है कि इस बस स्टैंड के सामने पुलिस चौकी भी है जो महज सौ मीटर ही दूर है, फिर भी इस तरह की घटना हो गई। आरोपी की पहचान दत्तात्रेय रामदास गाडे के रूप में हुई है। वह एक हिस्ट्रीशीटर है, जो 2019 से जमानत पर बाहर था। पुलिस की 8 टीमें उसकी तलाश कर रही हैं।


आरोपी दत्तात्रेय रामदास गाडे पर पुणे और अहल्यानगर में चोरी, लूट, छिनतई समेत 6-7 केस दर्ज हैं। दिल दहला देने वाली इस वारदात के बाद से ही विरोध प्रदर्शन का दौर शुरू हो गया है। उद्धव ठाकरे की शिवसेना यूबीटी शहर भर में प्रोटेस्ट कर रही है। विपक्ष लगातार महाराष्ट्र के गृह विभाग और सीएम-गृहमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर हमलावर है। परिवहन विभाग ने इस मामले में विभागीय जांच के भी आदेश दिए हैं। 


पीड़ित महिला मेडिकल फील्ड में काम करती है। उसने बताया है कि वह मंगलवार (25 फरवरी) की सुबह करीब 5.45 पर फलटण, सतारा की बस का इंतजार कर रही थी। उस दौरान एक आदमी उसके पास आया और उसे 'दीदी' कह कर बुलाया। आदमी ने कहा कि सतारा की बसें दूसरे प्लेटफॉर्म पर आई हैं। इसके बाद आरोपी उस महिला को स्टेशन के किसी और प्लेटफॉर्म पर खाली खड़ी 'शिव शाही' एसी बस में ले गया। बस में लाइटें बंद थीं और पूरी तरह से अंधेरा था, इसलिए महिला बस में चढ़ने से डर रही थी लेकिन आरोपी ने उसे बार-बार यह बताने की कोशिश की कि यही सही बस है। 


बस में ले जाने के बाद आरोपी ने महिला से हैवानियत की और फिर भाग गया। भागने से पहले उसने पीड़िता को धमकी दी कि किसी को इसके बारे में न बताए। जिस समय इस वारदात को अंजाम दिया गया, उस समय बस अड्डे पर बहुत सारी बसें और लोग मौजूद थे। पीड़ित महिला.. वारदात के तुरंत बाद पुलिस के पास नहीं आई, बल्कि दूसरी बस पकड़ कर अपने घर चली गई। सफर के बीच में उसने अपने किसी दोस्त को फोन कर पूरी बात बताई। इसके बाद दोस्त की सलाह मानते हुए वह बस से उतरी और पुलिस स्टेशन पहुंची। इस वारदात के बाद से ही पुणे में आक्रोश है। शिवसेना यूबीटी के कार्यकर्ताओं ने स्वारगेट स्टेशन पर विरोध प्रदर्शन करते हुए बस अड्डे के सिक्योरिटी ऑफिस में तोड़फोड़ की है। लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले ने भी इस मामले को लेकर सरकार पर हमला बोला है।फिलहाल पुलिस पूरे मामले की तफ्तीश कर रही है।