बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
16-May-2022 08:23 AM
PATNA: खबर पटना के दानापुर की है, जहां एक सरफिरे प्रेमी ने अपनी ही प्रेमिका पर गोलियां दाग दी। गनीमत यह रही की प्रेमिका की तो जान बच गई, लेकिन गोली दूसरी लड़की के पैर में लग गई। जिससे वो घायल हो गई। घायल युवती का इलाज PMCH में किया जा रहा है।
बताया जाता है कि दानापुर दियारा निवासी मुकेश कुमार दानापुर की रहने वाली लड़की से कई सालों से प्यार करता था। बीते 4 दिन पहले प्रेमिका की शादी किसी और से हो गई। इसे लेकर मुकेश काफी गुस्से में था। रविवार को लड़की अपने ससुराल से मायके दानापुर गई थी। देर शाम वह अपनी बहन के साथ बाजार जाने के लिए घर से निकली थी। वहीं इसकी खबर मुकेश तक पहुंच गई। गुस्से से आग बबूला मुकेश अपनी प्रेमिका के पास पहुंचा और उसे जबरदस्ती अपनी गाड़ी में बैठाने की कोशिश करने लगा। जब लड़की ने विरोध किया तो उसने उस पर गोलियां चला दी। गोली चलते ही प्रेमिका वहां से भाग गई। तभी गोली वहां से गुजर रही एक युवती नेहा कुमारी के पैर में लग गई। और वह घायल हो गई। इस बीच मुकेश अपनी गाड़ी लेकर फरार हो गया।
इस घटना की सूचना मिलते ही दानापुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद जख्मी नेहा को इलाज के लिए पटना के पीएमसीएच भेजा गया। थाना प्रभारी ने बताया कि नेहा के पैर में गोली लगी है। प्रेम-प्रसंग में मुकेश ने गोली चलाई है। फिलहाल पुलिस आसपास के सीसीटीवी कैमरे को खंगालने रही है।