ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / crime / पुलिस की साठगांठ से मेडिकल स्टोर में बिक रही थी शराब, एसएसपी ने...

पुलिस की साठगांठ से मेडिकल स्टोर में बिक रही थी शराब, एसएसपी ने दारोगा को रंगेहाथ पकड़ा

24-Jan-2022 05:40 PM

BHAGALPUR: बिहार की राजनीत में इन दिनों शराबबंदी को लेकर पक्ष और विपक्ष के बीच बहस छिड़ी हुई है। विपक्ष शराब को लेकर जहां सरकार पर हमलावर बना हुआ है वहीं सरकार लगातार अपना बचाव करने में लगी है। नीतीश सरकार ने जिन पुलिसकर्मियों पर शराबबंदी कानून को सख्ती से पालन कराने का दायित्व सौंपा था वही पुलिसकर्मी इसका माखौल उड़ाने से परहेज नहीं कर रहे हैं। भागलपुर में एक ऐसा ही मामला सामने आया है जिसे जानकर आप दंग रह जाएंगे।


दरअसल भागलपुर एसएसपी बाबूराम को शिकायत मिली थी कि सजौर थाना क्षेत्र में पुलिस की साठगांठ से मेडिकल दुकानों में दवा के साथ साथ शराब की भी बिक्री की जा रही है। एसएसपी ने जब इसकी जांच कराई तो मामले को सही पाया और मामले में संदिग्ध भूमिका निभाने वाले दारोगा हरिओम प्रकाश सिंह को तत्काल निलंबित कर दिया।


बताया जाता है कि दारोगा हरिओम प्रकाश सिंह सजौर बाजार स्थित मेडिकल दुकानों में बैठकर अपनी मौजूदगी में शराब बेचवाने का काम करता था। आरोपी दारोगा सुबह 7 बजे से 9 बजे और शाम में 5 बजे से 8 बजे तक मेडिकल दुकानों पर मौजूद रहता था और इस दौरान मेडिकल दुकान में दवा के बदले शराब की बिक्री होती थी।


आरोपी दारोगा की मौजूदगी में शराब खरीदनेवाले मेडिकल दुकान पहुंचते और शराब खरीदकर आराम से चलते बनते, इधर दारोगा जी की मोटी कमाई हो रही थी। जब इस बात की जानकारी एसएसपी को मिली तो अंचल इंस्पेक्टर और डीएसपी विधि व्यवस्था से इसकी जांच कराई, जिसमें आरोप को सही पाया गया। जिसके बाद एसएसपी ने आरोपी दारोगा हरिओम प्रकाश सिंह को निलंबित कर दिया। वहीं आरोपी दारोगा के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी गई है।