ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने नक्सल इलाकों में तेज किया...

Bihar News: गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने नक्सल इलाकों में तेज किया सर्च ऑपरेशन, बरती जा रही विशेष सतर्कता

Bihar News: बिहार के मुंगेर में गणतंत्र दिवस को लेकर पुलिस ने जंगली इलाकों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है. हर इलाके में पुलिस नक्सली गतिविधियों को लेकर पैनी नजर रख रही है.

25-Jan-2025 05:26 PM

By First Bihar

Bihar News: बिहार समेत पूरे राज्य में गणतंत्र दिवस को लेकर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर पुलिस नक्सल इलाकों में विशेष निगरानी रख रही है। मुंगेर में पुलिस ने जंगल और पहाड़ी इलाकों में सर्च ऑपरेशन तेज कर दिया है।


दरअसल, मुंगेर में गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर पुलिस ने जिले में पहाड़ों से लेकर समारोह स्थल तक कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। मुंगेर एसपी ने सभी पुलिस अधिकारियों सहित विशेष बलों को कई दिशा-निर्देश जारी किए है। नक्सली इलाकों, पहाड़ी क्षेत्रों सहित सड़कों पर गहन वाहन चेकिंग के साथ बस स्टैंड और रेलवे स्टेशन पर विशेष निगरानी रखी जा रही है। बाइक पेट्रोलिंग के साथ जिले के पहाड़ी और जंगली क्षेत्रों में स्पेशल सर्च ऑपरेशन चलाया जा रहा है। 


इस अभियान में सीआरपीएफ और एसएसबी के जवान एएसपी अभियान के नेतृत्व में कार्य कर रहे हैं। जंगलों में पुलिस और जवानों के द्वारा हर मोर्चे पर सघन सर्च अभियान चला रही है। मुंगेर एसपी सैयद इमरान मसूद ने बताया कि गणतंत्र दिवस को ले मुंगेर पुलिस पूरी रह से चौकस है। पहाड़ों और जंगलों में नक्सलियों के खिलाफ सर्च अभियान चलाया जा रहा है वहीं तो शहरों में भी पुलिस बलों को व्यापक स्तर पर तैनात किया गया है।