मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
17-Jan-2025 08:25 PM
By FIRST BIHAR
Bihar News: बिहार की पूर्व डिप्टी सीएम रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू के ऊपर एक मजदूर शिवपूजन महतो के अपहरण का आरोप लगा है। बेतिया मुफस्सिल थाने में पिन्नू के खिलाफ केस दर्ज होने के बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई तेज कर दी है। कोर्ट से कुर्की जब्ति का वारंट जारी होने के बाद पुलिस शनिवार को पिन्नू के घर बैंड बाजा लेकर पहुंचेगी।
दरअसल, बीते शनिवार को बिहार सरकार की मंत्री रेणु देवी के भाई रवि कुमार उर्फ पिन्नू ने हथियार के बल पर शिवपूजन महतो को अगवा कर लिया था। इसके बाद पिन्नू ने स्टांप पेपर पर शिवपूजन महतो से उसकी जमीन लिखवा ली और बाद में उसके साथ मारपीट करते हुए छोड़ दिया। इस मामले के तूल पकड़ने के बाद पुलिस ने मुफस्सिल थाना में मंत्री के भाई के खिलाफ केस दर्ज किया था।
अपहरण के मामले में बेतिया की कोर्ट ने पिन्नू के खिलाफ कुर्की जब्ति का वारंट जारी कर दिया है। शनिवार की सुबह बेतिया पुलिस वारंट का तामिला करने के लिए पिन्नू के घर बैंड बाजा लेकर पहुंचेगी और उसके घर पर इश्तेहात चश्पा करेगी। इसके बाद भी अगर उसने पुलिस या कोर्ट के समक्ष सरेंडर नहीं किया तो उसके घर पर बुलडोजर चलाकर कुर्की की कार्रवाई की जाएगी।
शुक्रवार को दिनभर पुलिस ने बेतिया व्यावहार न्यायालय में पिन्नू का इंतजार किया कि वह कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचेगा लेकिन वह नहीं पहुंचा। जिसके बाद एसडीपीओ विवेक दीप ने कोर्ट में कुर्की जब्ती के लिए आवेदन दिया। जिसके बाद देर शाम कोर्ट ने कुर्की के लिए वारंट जारी कर दिया। तीन दिन पहले पिन्नू बेतिया की कोर्ट में सरेंडर करने पहुंचा था लेकिन पुलिस को देखकर फरार हो गया था.
बता दें कि यह पहला मौका है जब रवि कुमार उर्फ पिन्नू के खिलाफ कोर्ट से वारंट जारी हुआ है। पिन्नू के ऊपर पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। अपहरण और जमीन लिखवाने के मामले में कोर्ट ने कुर्की जब्ती का वारंट जारी कर दिया है, जिसे बेतिया पुलिस शनिवार को उसके घर पर बैंड बाजा के साथ पहुंचकर चिपाकाएगी।