बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
11-May-2022 10:04 AM
PATNA : बिहार में शराबबंदी के बावजूद इससे पीने वाले बाज नहीं आते। शराबियों पर पुलिस जब नकेल कसती है तो उनकी तरफ से अजीबोगरीब बहाने भी बनाए जाते हैं। ऐसा ही मामला पटना में मंगलवार को देखने को मिला जब एक बैंक कर्मी को पुलिस ने शराब के मामले में गिरफ्तार किया। बैंक कर्मी ने पुलिस के सामने शराब पीने की जो वजह बताई उसे सुनकर आप भी हैरत में पड़ जाएंगे। उसने बताया कि अपनी पत्नी की बेवफाई के कारण वह शराबी बन गया।
वहीं, दूसरा शराबी खुद को नगर निगम का कर्मचारी बता रहा था। उसने खुद को छुड़ाने के लिए पत्रकार नगर थाना प्रभारी के सामने बड़े-बड़े अधिकारियों का नाम लेना शुरू कर दिया। इतना ही नहीं बल्कि बड़े अधिकारी के करीबी होने तक की बातें कहते बहुए थाना प्रभारी को सबक सिखाने की भी बाद कही। पत्रकार नगर थाना प्रभारी मनोरंजन भारती ने बताया कि रोज की तरह शराबियों के खिलाफ पत्रकार नगर थाना क्षेत्र में विशेष अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान पत्रकार नगर थाना क्षेत्र के रेमंड शोरूम के पास और बाईपास के 90 फीट के पास शराबियों के खिलाफ अभियान जारी था। 90 फीट स्थित रेमंड शोरूम के पास से इन सातों शराबियों की गिरफ्तारी की गई।
पुलिसकर्मियों ने जब ब्रेथ एनालाइजर लगाकर उनकी जांच की तो 7 लोगों के शराब पीने की पुष्टि हुई है। गिरफ्तारी के बाद इनमें से एक जो खुद को एसबीआई का कर्मचारी और दूसरा जो खुद को कंकड़बाग नगर निगम का कर्मचारी बता रहा था उन्होंने खुद को छोड़ने के लिए लाख प्रयास किया। वहीं पुलिस की गिरफ्त में आए सभी सातों शराबियों पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की है।