मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
02-Mar-2025 09:00 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही है। बंद घर को बदमाश अपना निशाना बना रहे हैं। इस बार पुलिस विभाग के रिटार्यड डीएसपी के घर में लाखों की चोरी हो गयी। घटना पटना के पीरबहोर थाना क्षेत्र के बिड़ला मंदिर रोड की है। जहां रिटायर्ड डीएसपी स्व. लाल मोहन प्रसाद के मकान को निशाना बनाया गया है।
उनके घर में घुसकर सोने का गहना और कैश सहित 10 लाख की चोरी हो गयी है। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। इलाके में चर्चा होने लगी कि पुलिस के घर में भीषण चोरी हो गयी है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पीरबहोर थाने की पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस ने मकान में रहे किरायेदार से इस संबंध में बातचीत की।
किरायेदार ने बताया कि स्व. लाल मोहन प्रसाद 1985 में पीरबहोर थाने के ही थानेदार थे। इसी इलाके में उनका मकान है जहां भीषण चोरी हो गयी है। मकान मालिक का पूरा परिवार पुणे में रहता है। पटना वाले आवास पर सिर्फ किरायेदार रहते हैं। किरायेदार बलराम यादव पिछले दिनों अपने गांव गये हुए थे।
2 मार्च रविवार की सुबह करीब साढ़े 4 बजे जब वो गांव से डेरा पर पहुंचे तो देखा कि मेन गेट पर ताला टूटा पड़ा है। फिर वो ऊपर वाले मकान में गये जहां मकान मालिक का कमरा है। मकान मालिक जब भी पटना आते हैं इसी रूम में रहते हैं उस कमरे के गेट का भी ताला काट दिया गया था।
फिर यह समझते देर नहीं लगी की घर में चोरी हुई है। किरायेदार ने इसकी सूचना मकान मालिक को दी। थाने में शिकायत दर्ज कराने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू की। इलाके में लगे सीसीटीवी को पुलिस खंगालने में जुटी है।