PATNA NEWS : पटना का ये इलाका बनेगा नया टूरिस्ट हॉटस्पॉट! सैरगाह और बिहार गौरव पार्क में मिलेंगी ऐसी सुविधाएं, देखकर आप भी हो जाएंगे दंग मध्य-पूर्व की जंग का असर बिहार तक… सुधा डेयरी में त्राहिमाम, नौकरी छोड़कर घर लौटे प्रवासी; गैस-डीजल संकट की आहट Bihar news : जेल से बाहर आने के बाद पहली बार अपने ‘लाडले’ के साथ नजर आए बाहुबली अनंत सिंह, इस दिन सजेगा महादंगल BIHAR NEWS : 'निषादों को उनका हक चाहिए ...', मुकेश सहनी ने फिर दोहराई आरक्षण की मांग, कहा - जिस राज्य में निषाद जागरूक रहे वहां मिला हक़ दिन में बेचते फल, रात में करते बाइक चोरी… बड़ा गिरोह बेनकाब, सरगना ‘इरशाद’ समेत तीन गिरफ्तार वाह रे सिस्टम! 65 हजार लेकर दिव्यांग को बना दिया गार्ड, नगर निगम में खुलेआम चलता रहा खेल BIHAR NEWS : “मंत्री बने ‘भोलेनाथ’! सुरेंद्र मेहता की तस्वीर ने उठाए बड़े सवाल, विकास या दिखावा?” Bihar accident news : मेला देखकर लौट रहे थे 4 दोस्त… रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि 3 की मौत और 1 अब भी लापता BIHAR NEWS : CM कुर्सी पर फसाद! 'निशांत' ने बहुत लोगों को कर दिया 'अशांत', JDU के ऐलान से राजनीति में भूचाल, BJP के लिए संकट Bihar school : सरकारी स्कूलों में डिजिटल क्रांति! AI से बदलेगी बच्चों की पढ़ाई, 8वीं से 12वीं तक बच्चों को मिलेगी यह सुविधाएं
11-May-2021 10:05 AM
By BADAL ROHAN
PATNA CITY: युवक के अपहरण के बाद हत्या का मामला सामने आया है। दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग से युवक का अपहरण किया गया था जिसके पांच दिन बाद उसकी लाश कुएं से मिलने से इलाके में सनसनी फैल गयी। मृतक के पड़ोसी के घर मेंं स्थित कुएं से युवक की लाश बरामद की गयी है। युवक की लाश मिलने से इलाके में हड़कंप मचा हुआ है। लाश मिलने की खबर जंगल में आग की तरह फैल गई और देखते ही देखते लोगों की भारी भीड़ इकट्ठा हो गयी। इस घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।

गौरतलब है कि दीदारगंज के रायबाग से पिछले 5 दिनों से युवक लापता था। उसके अपहरण के बाद हत्या की आशंका परिजन जता रहे थे। परिजनों ने लापता युवक की बरामदगी के लिए सोमवार को थाने का घेराव किया था और अशोक राजपथ पर आगजनी कर रोड को जाम किया था।

दीदारगंज थाना क्षेत्र के रायबाग में 6 मई से धीरज लापता था। युवक का पड़ोस की युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था। आखिरी बार धीरज ने युवती से मोबाइल पर बातचीत की थी जिसके बाद वह घर से निकला था। जिसके बाद लौट कर घर नहीं पहुंचा। परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन उसका पता नहीं चल सका। जिसके बाद पुलिस को इस घटना की जानकारी दी गयी।

परिजनों ने ऐसी आशंका जताई थी कि प्रेमिका ने फोन करके उसे अपने घर बुलाया और वहां उसके साथ अनहोनी हुई। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और प्रेमिका और उसकी मां को हिरासत में लिया। युवक की बरामदगी को लेकर परिजनों ने थाने का घेराव किया था और रोड भी जाम कर दिया था। दीदारगंज थानेदार राजेश कुमार ने बताया था कि फिलहाल धीरज की काफी खोजबीन की गई जा रही है लेकिन अब तक उसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। पुलिस घटना पर नजर बनाए हुए है और दोनों मां-बेटी से पूछताछ जारी है।

पुलिस की जांच जारी थी तभी आज मंगलवार को युवक का शव उसके पड़ोसी के घर में स्थित कुएं से बरामद किया गया। इस घटना से तनाव की स्थिति बनी हुई है। फिलहाल पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है।