मंदिरी आवास से पूर्णिया सांसद गिरफ्तार, समर्थकों ने कहा..पप्पू यादव मत घबराना तेरे पीछे सारा जमाना BIHAR: सेमरा स्टेशन पर बनेगा मल्टी मॉडल कार्गो टर्मिनल, सैकड़ों लोगों को मिलेगा रोजगार ऑटो सवार 10 मजदूरों को ट्रक ने रौंदा, दो की दर्दनाक मौत, तिलक समारोह में काम करके लौट रहे थे घर Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम Bihar School News: बिहार के इस जिले में 444 प्राइवेट स्कूलों को कारण बताओ नोटिस, मान्यता रद्द करने का अल्टीमेटम हथियार के बल पर शिक्षक से लूटपाट का खुलासा, खगड़िया पुलिस ने 4 बदमाशों को किया गिरफ्तार Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Education News: बिहार के 253 स्कूलों के हेडमास्टर का वेतन रोकने का आदेश, शिक्षा विभाग ने क्यों ले लिया बड़ा एक्शन? Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण Bihar Greenfield Airport: बिहार के इस ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट को मिली रफ्तार, 4228 एकड़ जमीन चिन्हित, जल्द शुरू होगा निर्माण
07-Sep-2025 02:57 PM
By First Bihar
PATNA: बिहार में शराब 9 साल से बंद है। पूर्ण शराबबंदी में ना कोई शराब का सेवन कर सकता है और ना ही कोई इसे बेच सकता है। इसे लेकर कानून बने हुए हैं लेकिन बिहार में इस कानून की लोग धज्जियां उड़ा रहे हैं। शराब पीने वाले चोरी छिपे शराब पी रहे हैं और बेचने वाले भी बेखौफ होकर इसे बेच रहे हैं। ये लोग शराब की होम डिलिवरी भी करते हैं और पकड़े जाते हैं, बावजूद इसके शराब के धंधेबाजों को पुलिस का खौफ नहीं है।
लोगों से बात करेंगे तो बताएंगे की ऐसा कोई इलाका नहीं है जहां शराब की बिक्री नहीं होती है। यह खुल्लेआम तो नहीं होता चोरी छिपे ही धंधेबाज शराब बेचते हैं लेकिन पुलिस को इसकी भनक तक नहीं लगती है। शराब के धंधेबाज तरह-तरह के हथकंडे अपनाते हैं, इसमें कुछ पकड़े जाते हैं तो कुछ पुलिस के हाथ नहीं आते हैं। इस बार पुलिस ने पटना के कुम्हरार इलाके में छापेमारी कर सेब की पेटी को बरामद किया है, जिसमें से विदेशी शराब की बड़ी खेप बरामद किया गया है।
सेब की पेटी में शराब की पैंकिंग की जा रही थी, तभी इस बात की गुप्त सूचना किसी ने पुलिस को दे दी थी। मद्य निषेध विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए छापेमारी की और 4 तस्करों को मौके से गिरफ्तार किया। वही अंग्रेजी शराब की बड़ी खेप को बरामद किया। अगमकुआं थाना क्षेत्र के कुम्हरार स्थित एक मकान में सेब की पेटी में छिपाकर अंग्रेजी शराब को मालवाहक टेम्पू में लोड किया जा रहा था। मद्य निषेध टीम ने जब छापेमारी की तब मकान और गौशाला से भी भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब बरामद हुआ।
शराब के साथ टेम्पू को भी जब्त किया गया है। गिरफ्तार शराब तस्करों की पहचान (1). टुनटुन कुमार, उम्र 22 वर्ष, पिता- दिलीन्द्र पासवान, साकिन करमलीचक, थाना बाईपास, जिला पटना (2). छोटु कुमार, उम्र 24 वर्ष, पिता- स्व. कृष्णा प्रसाद, साकिन मुसल्लहपुर हाट, थाना कदमकुआं, जिला पटना (3) पथलु सहनी, उम्र 40 वर्ष, पिता- कुलदीप सहनी, साकिन रसुलपुर दाउद, थाना गोरौल, जिला वैशाली (4) उज्जवल कुमार यदुवंशी, उम्र 25 वर्ष, पिता- स्व. प्रमोद कुमार यदुवंशी, साकिन कुम्हरार, थाना अगमकुआं, जिला पटना के रूप में हुई है।
इन लोगों का मालिक कोई और है जो इन्हें शराब उपलब्ध कराता था। सिर्फ इन्हें अलग-अलग इलाकों में शराब डिस्ट्रीब्यूट करने का जिम्मा सौंपे थे। ये लोग शराब की डिलिवरी का काम करते थे। इन चारों की गिरफ्तारी के बाद इनकी निशानदेही पर अब उनके आंका की पहचान की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही शराब का मेन सप्लायर सलाखों के पीछे होगा। जब्त टेम्पू किसके नाम से है उसका भी पता लगाया जा रहा है।
पुलिस ने मौके से मैकडॉवेल कंपनी की विदेशी शराब की 57 कार्टून (499.68 लीटर), हैवर्ड्स बीयर – 01 कार्टून (12 लीटर), माल वाहक टेम्पू (रजि. नं. BR01GJ-6268), 04 मोबाइल फोन (आईफोन-01, की-पैड फोन-03) बरामद किया है। इस मामले में अगमकुआं थाना कांड संख्या-662/25, दिनांक 06.09.2025, धारा-30(ए)/32, बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। मामले की जांच परि.पु.अ.नि. रौशन कुमार को सौंपी गई है। जांच अधिकारी मालवाहक टेम्पू और गौशाला मालिक के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं।
पटना से फर्स्ट बिहार संवाददाता सूरज की रिपोर्ट