खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
31-Jul-2025 08:06 AM
By First Bihar
Patna Crime News: पटना से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां नवीन पुलिस लाइन में तैनात एक सिपाही चालक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक की पहचान आरा निवासी अशोक कुमार के रुप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही डीएसपी लॉ एंड ऑर्डर-1 कृष्ण मुरारी प्रसाद और बुद्धा कॉलोनी थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही मौके पर बताया जा रहा है कि सिपाही भोजपुर के निवासी थे। वे 2004 से पटना में स्वजनों के साथ रहते थे।
जानकारी के मुताबिक, घटना से दो दिन पहले अशोक कुमार की पत्नी किसी पारिवारिक कारण से घर छोड़कर मायके चली गई थी। बताया जा रहा है कि सिपाही चालक अशोक कुमार कुछ समय से मानसिक तनाव में थे। इस घटना की सूचना मिलते ही बुद्धा कॉलोनी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी (FSL) की टीम को भी मौके पर बुलाया, जिन्होंने कमरे की जांच कर साक्ष्य जुटाए।
पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पीएमसीएच (पटना मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल) पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, लेकिन पुलिस हर एंगल से जांच कर रही है।
अशोक कुमार सिंह की मौत से पुलिस महकमे में शोक की लहर है। उनके साथी पुलिसकर्मी भी इस घटना से स्तब्ध हैं। विभागीय अधिकारी मामले की गहराई से जांच कर रहे हैं कि कहीं ड्यूटी का दबाव या पारिवारिक तनाव तो आत्महत्या की वजह नहीं बना।