ब्रेकिंग न्यूज़

इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा इन दो शहरों के बीच नया एक्सप्रेसवे, सिर्फ दो घंटे में 350 किलोमीटर का सफर; नितिन गडकरी का दावा बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार बिहार में मेगा ब्रिज प्लान: गंगा, सोन, कोसी और गंडक नदी पर बनेंगे 51 बड़े पुल, आवागमन होगा और आसान; विकास को मिलेगी नई रफ्तार Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Nepal Election: नेपाल चुनाव को लेकर भारतीय सीमा 72 घंटों के लिए सील, 5 मार्च को वोटिंग; एक हजार से अधिक अस्थायी वोटर्स के लिए विशेष तैयारी Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Bihar Weather Today: बिहार में मार्च में ही चढ़ा पारा, होली के दिन कैसा रहेगा मौसम? जानिए.. Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ Holi 2026: दूर रहकर भी मनाएं रंगों का त्योहार, WhatsApp के इन फीचर्स से जुड़ें अपनों के साथ

वाह री पटना पुलिस....रेप से इंकार करती रही ! पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुए खुलासे के बाद जागी, तब जाकर हॉस्टल संचालक को किया अरेस्ट

NEET Student Death Patna: पटना में NEET की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने बड़ा खुलासा किया है। रिपोर्ट में यौन हिंसा की संभावना से इनकार नहीं किया गया है, जबकि पुलिस ने हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है।

15-Jan-2026 06:01 PM

By FIRST BIHAR

NEET Student Death Patna: पटना के एक गर्ल्स हॉस्टल में पिछले दिनों मेडिकल की तैयारी कर रही छात्रा की संदिग्ध हालत में मौत हो गई थी। इस घटना को लेकर भारी बवाल भी हुआ था। परिजनों ने रेप के बाद हत्या की आशंका जताते हुए पुलिस में मामला दर्ज कराया था। तब पुलिस ने मामले की लीपापोती करने की खूब कोशिश की थी लेकिन अब पटना पुलिस बैकफुट पर आ गई है।


दरअसल, पटना के एक निजी हॉस्टल में रहने वाली मेडिकल की छात्रा की इलाज के दौरान संदिग्ध मौत हो गई थी। इससे पहले युवती के परिजनों ने 9 जनवरी को चित्रगुप्त नगर थाना में मारपीट और यौन उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए FIR दर्ज कराई थी। मृतका के पिता का आरोप था कि उनकी बेटी की रेप के बाद हत्या की गयी है। उन्होंने पुलिस से निष्पक्ष जांच की मांग की थी।


तब मामले की जांच के दौरान पटना पुलिस ने दावा किया था कि, डॉक्टरों ने अपने बयान में किसी भी प्रकार के यौन उत्पीड़न के आरोपों से इनकार किया है। पुलिस के मुताबिक, डॉक्टरों का कहना था कि युवती मियादी बुखार से पीड़ित थी और उसे नींद की गोलियां लेने की आदत थी। पुलिस ने जब युवती के कमरे की तलाशी ली, तो वहां से बड़ी मात्रा में नींद की गोलियां बरामद की गईं थीं। वहीं, युवती के परिजनों ने पुलिस और थाना की भूमिका पर सवाल उठाए थे।


इस मामले की जांच कर रही पटना पुलिस और पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर सबकी नजर टिकी हुई थी। अब युवती का पोस्टमार्टम रिपोर्ट पुलिस के पास मौजूद है। अब छात्रा की मौत के मामले में नया मोड़ आ गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में छात्रा के साथ यौन हिंसा से इनकार नहीं किया गया है। पटना के चित्रगुप्त नगर थाना इलाके के हॉस्टल में रहने वाली जिस छात्रा की मौत हुई थी उसे मामले में अब पुलिस ने हॉस्टल संचालक को गिरफ्तार किया है।


छात्रा की मौत के बाद परिजन लगातार आरोप लगाते रहे की उनकी बच्ची के साथ रेप की घटना हुई है लेकिन पटना पुलिस के बड़े अधिकारी इसे खारिज करते रहे। पहले पटना पूर्वी के एएसपी ने परिजनों के आप को खारिज किया और छात्रा को ही नींद की गोलियों का एडिक्ट बताया था।


छात्रा को मियादी बुखार भी पुलिस की तरफ से बताया गया था। तीन दिन पहले पटना में छात्रा के शव का पोस्टमार्टम कराए जाने के बाद परिजनों ने हंगामा किया था। इसके बाद पटना एसएसपी ने भी इस आशंका को खारिज किया था कि छात्रा का रेप हुआ है। अब पटना पुलिस ने इस मामले में शंभू गर्ल्स हॉस्टल के मकान मालिक मनीष कुमार रंजन को गिरफ्तार किया है और उससे पूछताछ कर रही है।