ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ी जालिम है ये शराब: NDA विधायक ने विधानसभा में उठाई शराबबंदी कानून की समीक्षा की मांग, जेडीयू ने कहा-दिल्ली चले जाइये, वहां चालू है Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू Bihar Road Project: सिलिगुड़ी-गोरखपुर सिक्स लेन एक्सप्रेस-वे के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज, फिजिकल वेरिफिकेशन शुरू रामकृष्णा थाना क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई: 19 लाख की नशीली दवा बरामद, मुख्य आरोपी फरार RRB Group D 2026: आरआरबी ग्रुप डी का आंसर-की जारी, एसे करे डाउनलोड, आपत्ति दर्ज कराने का भी मौका हम नहीं सुधरेंगे! घूसखोरों के खिलाफ निगरानी की बड़ी कार्रवाई, खनन कार्यालय के लिपिक और परिचारी को रिश्वत लेते दबोचा 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट 'आपका सपना साकार हुआ, पापा..', ए एन कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर योगदान देने के बाद मंत्री अशोक चौधरी का भावुक पोस्ट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट बिहार के बेटे ने किया कमाल: ऋषि दीक्षित ने विकसित की सीखने और याददाश्त बढ़ाने वाली AI डिवाइस, भारत सरकार ने दिया पेटेंट

नीट छात्रा मौत मामले की जांच तेज: फिर से जहानाबाद पहुंची CBI की टीम, पूछताछ के बाद भाई को ले गई साथ

पटना की नीट छात्रा की संदिग्ध मौत मामले में सीबीआई ने जांच तेज कर दी है। जहानाबाद के पैतृक गांव पहुंची टीम ने परिजनों से पूछताछ की और छात्रा के भाई को साथ लेकर पटना गई। दुष्कर्म, हत्या और आत्महत्या के सभी एंगल से जांच जारी है।

​NEET Student Death Case

17-Feb-2026 05:49 PM

By Ajit Kumar

NEET Student Death Case: राजधानी पटना में नीट की छात्रा की संदिग्ध मौत के चर्चित मामले में CBI ने अपनी जाँच दिन ब दिन तेज कर दी है। पिछले रविबार को CBI की टीम ने जहानाबाद में नीट छात्रा के पैतृक घर जहानाबाद पहुंची, जहां उसके परिजनों से विस्तृत पूछताछ किया गया था।


मंगलवार को फिर से सीबीआई की टीम छात्रा के गॉव पतियावा पहुँची और आज एक बार फिर से उसके परिजनों से काफी देर तक अलग अलग बिन्दु पर जानकारी इकट्ठा की है। सूत्रों के अनुसार, जानकारी मिल रही है कि छात्रा के भाई से लंबी पूछताछ के बाद सीबीआई की टीम भाई को अपने साथ पटना लेकर गई है। अधिकारियों ने छात्रा की दिनचर्या, मित्रों से संबंध, हालिया गतिविधियों और किसी संभावित विवाद या धमकी के संबंध में जानकारी ली।


सूत्रों के मुताबिक, जांच एजेंसी हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है, ताकि घटना की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके। पीड़िता के परिजनों ने रेप के बाद छात्रा की हत्या का आरोप लगाया था। पुलिस पर उन लोगों ने पूरे मामले को रफा दफा करने का आरोप लगाया था। दरअसल, यह विवाद पुलिस के बयान के बाद से ही शुरू हुआ। 


पुलिस इसे आत्महत्या का मामला बता रही थी, लेकिन छात्रा की पोस्टमार्टम रिपोर्ट जब आई तो उसमें यौन उत्पीड़न की बात सामने आई। इसके बाद से पुलिस पर कई तरह के आरोप लगने लगे थे। हालांकि पुलिस ने इस मामले में हॉस्टल के मालिक को गिरफ्तार किया था। लेकिन, गर्ल्स हॉस्टल संचालिका को बिना पूछताछ के ही पुलिस ने छोड़ दिया था।


इसके साथ ही इस केस की जांच के लिए गठित एसआईटी ने छात्रा को नाबालिग बताते हुए पॉक्सो एक्ट की धारा भी जोड़ी। एसआईटी की जांच में पता चला कि नीट छात्रा के अंडरगारमेंट्स में स्पर्म पाया गया था। उसके मिलान के लिए कई लोगों के डीएनए सैंपल लिए गए। इसमें कुछ परिजन और रिश्तेदार भी शामिल थे। इसपर परिजनों ने सवाल भी खड़े किए थे। इसके बाद ही सरकार ने पूरी जांच सीबीआई को सौंप दिया था।