बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
22-Aug-2022 09:20 AM
PATNA : राजधानी पटना में लगातार हत्या और अन्य अपराधिक घटनाओं का सिलसिला जारी है। ताजा खबर पटना के बिहटा थाना इलाके से आ रही है। यहां एक युवक की हत्या कर उसके शव को फेंक दिया गया। युवक का शव किशुनपुर गांव के बधार में मिला है। शव मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैली हुई है।
शव की पहचान मोहर्रमपुर के रहने वाले शिवम किशोर के तौर पर हुई है। शिवम की उम्र लगभग 24 साल बताई जा रही है। परिवारवालों के मुताबिक रविवार की शाम शिवम अपने घर से निकला था और आज सुबह स्थानीय लोगों की तरफ से यह सूचना मिली कि शिवम का शव बधार में पड़ा हुआ है। आनन-फानन में परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और शिवम के शव की शिनाख्त की।
बधार में शव बरामद होने के बाद आसपास के कई गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। शव मिलने की खबर के बाद बिहटा थाने की पुलिस भी मौके पर पहुंची। बिहटा थानाध्यक्ष रंजीत कुमार के मुताबिक मामला हत्या का है या कुछ और इसके बारे में पुलिस से तहकीकात करेगी, हालांकि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।