ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस

Home / crime / पटना में लड़कियों की दारू पार्टी: पुलिस ने छापा मारा तो नशे में...

पटना में लड़कियों की दारू पार्टी: पुलिस ने छापा मारा तो नशे में धुत्त युवतियों के साथ एक लड़का पकड़ाया, लड़कियों ने मंगवायी थी शराब

27-Sep-2022 06:40 AM

PATNA: शराबबंदी वाले बिहार में सिर्फ पुरूष ही दारू नहीं पी रहे हैं बल्कि अब लडकियां भी जाम छलका रही हैं. पटना में लड़कियों की ऐसे ही दारू पार्टी में छलकते जाम की महक पुलिस तक पहुंच गयी. पुलिस ने छापा मारा तो नशे में लडकियां पकड़ी गयीं. उनके साथ एक युवक भी पकड़ा गया. वह भी शराब के नशे में चूर था. पुलिस ने कुल तीन लोगों को गिरफ्तार किया है.



वाकया पटना शहर के राजाबाजार का है. पटना की शास्त्रीनगर पुलिस ने राजाबाजार में एक घर में छापेमारी कर शराब के नशे में धुत्त दो लड़कियों के साथ एक लड़के को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उनकी ब्रेथ एनालाइजर टेस्ट कराया, जिसमें शराब पीने की पुष्टि हुई. पुलिस ने लड़कियों के घर वालों को मामले की जानकारी दी है. 



बर्थ डे पर शराब पार्टी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक राजाबाजार में काजल नाम की एक लड़की किराये के मकान में अकेले रहती है. काजल ने अपने बर्थ डे पर शराब की पार्टी दी थी. इसमें काजल की एक लडकी दोस्त के अलावा एक पुरूष दोस्त भी शामिल हुआ. बर्थ डे पर केक काटने के बाद तीनों ने जाम छलकाना शुरू कर दिया. इसी बीच किसी से शास्त्रीनगर पुलिस को जानकारी दे दिया कि काजल के घर दारू पार्टी हो रही है. पुलिस ने उसके घर छापेमारी की तो दो लडकियों के साथ साथ एक लडका वहां मिला. तीनों शराब के नशे में धुत्त थे. 



पुलिस के मुताबिक पूछताछ में पता चला है कि काजल ने ही शराब का इंतजाम किया था. पुलिस ये भी पता कर रही है कि उसे शराब सप्लाई करने वाला कौन था. वैसे गिरफ्तारी के बाद काजल और उसकी महिला मित्र पुलिस के सामने गिडगिड़ाने लगे. लेकिन पुलिस ने उनके घऱ के लोगों को मामले की जानकारी दे दी है.