ब्रेकिंग न्यूज़

बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा

Home / crime / पटना में अवैध रूप से चल रहा था अंचल हल्का, छापेमारी के बाद...

पटना में अवैध रूप से चल रहा था अंचल हल्का, छापेमारी के बाद राजस्व कर्मचारी निलंबित

09-Dec-2022 08:06 AM

PATNA : राजधानी पटना के डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह ने बड़ा एक्शन लिया है। दानापुर में अवैध रूप से चल रहे अंचल हल्का पर छापेमारी की गई, जिसके बाद राजस्व कर्मचारी को निलंबित कर दिया गया। साथ ही मुंशी को पुलिस ने हिरासत में लिया है। छापेमारी के दौरान यहां से अंचल और जमीन से जुड़े कई डॉक्यूमेंट बरामद किए गए हैं। दरसअल, इस अंचल हल्का की जानकारी एक हफ्ते पहले ही मिल गई थी, जिसके बाद डीएम ने दानापुर एसडीएम को जांच के निर्देश दिए थे। 




मामले से जुड़ी जो जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक़ पटना डीएम डॉ. चंद्रशेखर सिंह को सूचना मिली थी कि दानापुर आर.पी.एस. मोड़ के पास बालाजी होम्स इमारत के तीसरा तल्ला पर एम कॉर्पोरेशन हल्का के अवैध हल्का कार्यालय संचालित किया जा रहा है। वहीं, कल यानी गुरुवार की देर शाम अनुमंडल पदाधिकारी, दानापुर प्रदीप कुमार सिंह ने बालाजी होम्स इमारत के तीसरा तल्ले पर छापेमारी की । वहां उमेश ठाकुर और अन्य लोग अवैध रूप से हल्का चला रहा था, जिसमें पंकज कुमार( राजस्व कर्मचारी के मुंशी) पिता जगदीश ठाकुर लैपटॉप और प्रिंटर के साथ पकड़ा गया। 




आपको बता दें, एम कॉर्पोरेशन हल्का कार्यालय में शुद्धि पत्र, हल्का में संधारित दाखिल खारिज पंजी, खतियान और रजिस्टर 2 के डॉक्यूमेंट, जमाबंदी पंजी, दाखिल खारिज एवं परिमार्जन के आवेदन, अंचल कार्यालय का सील, 14500 रूपया नकद, लैपटॉप और हल्का से संबंधित अन्य सरकारी दस्तावेज मिले हैं। वहीं यहां काम करने आए चार लोगों का बयान दर्ज कराया गया है। अब उनसे गवाही भी ली जाएगी। वहीं, उमेश ठाकुर और पंकज ठाकुर की गिरफ्तारी भी कर ली गई है।