बेलगाम ट्रैक्टर ने ई-रिक्शा को मारी टक्कर, रामनवमी ड्यूटी से घर लौट रही दो महिला सिपाही घायल मुजफ्फरपुर में बेलगाम ट्रक ने बाइक सवार को रौंदा, टायर मिस्त्री की मौत, साथी की हालत गंभीर बेगूसराय सदर अस्पताल में बड़ी लापरवाही, कटे अंग को कचरे में फेंकने पर 2 कर्मी निलंबित मेडिकल कॉलेज के प्रोफेसर की जमकर पिटाई, क्लासरूम में छात्रा को किया था प्रपोज सरकारी कैलेंडर में मंत्री के परिवार की फोटो, RJD ने चिराग के नेता पर पद का दुरुपयोग करने का लगाया आरोप BEGUSARAI: साढ़े 7 कट्ठा जमीन के लिए वरुण चौधरी की हत्या, CCTV फुटेज से मामले का हुआ खुलासा पिस्टल से फायरिंग करते वीडियो सामने आने पर दानिश रिजवान ने दी सफाई, कहा..20 लाख रंगदारी नहीं दिये तब AI जेनरेटेड फर्जी क्लिप कर दिया वायरल काम पर नहीं लौटने वाले अंचलाधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई, रिटायर CO को कॉन्ट्रैक्ट पर किया जाएगा बहाल तिरहुत बांध नहर निर्माण में दर्दनाक हादसा: रोड रोलर की चपेट में आया मासूम, मौके पर मौत कानून को ठेंगा! मांझी के सबसे करीबी ने पुलिस से पिस्टल लेकर ताबड़तोड़ फायरिंग की, RJD ने वीडियो जारी कर सरकार को घेरा
12-May-2022 11:45 AM
PATNA: राजधानी पटना में अपराधियों का आतंक जारी है। आए दिन अपराधी लूट और हत्या जैसी घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ताज़ा मामला पटनसिटी के आलमगंज थाना क्षेत्र का है, जहां नुरानीबाग कॉलोनी स्तिथ पिरवेश इलाके में एक युवक को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। परिजनों ने मोहल्ले के ही लोगों पर हत्या का आरोप लगाया है।
इस घटना के बाद स्थानीय पुलिस को सुचना दी गई। बताया जाता है कि आलमगंज थाना क्षेत्र के नुरानीबाग स्तिथ पिरवेश इलाके में बीती रात 15 वर्षीय मोहम्मद फिरदौस उर्फ कल्लू की गोली मारकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक कल्लू मोटर में मेकैनिक का काम करता था। जहां चार से पांच की संख्या में आये बदमाशों ने कल्लू पर गोली चला दी। जिससे वो बुरी तरह जख्मी हो गया। स्थानीय लोगो ने उसे आनन-फानन अस्पताल ले गए। लेकिन कल्लू की रास्ते में ही मौत हो गई।
वहीं, इस घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि उनके बेटे की हत्या उसके ही दोस्तों ने ही की है। जिनके साथ वो अक्सर रहा करता था। परिवार वालों के मना करने पर भी वो नहीं माना जिसके बाद उसकी हत्या कर दी गई। वहीं, घटनास्थल पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन कर रही है। फिलहाल, अभी हत्या के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। पुलिस का कहना है कि अपराधियों की खोजबीन की जा रही है।