ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Bihar Crime News: 11 लोगों ने मिलकर किया प्रेमी युगल की हत्या, CCTV फुटेज में सच्चाई उजागर

Bihar Crime News: राजधानी पटना के पुनपुन स्थित केवड़ा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या के मामले में पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। घटना के बाद पुलिस ने रामकृष्णानगर से पुनपुन तक लगे लगभग 22 जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की।

Bihar Crime News

14-Sep-2025 08:12 AM

By First Bihar

Bihar Crime News: राजधानी पटना के पुनपुन स्थित केवड़ा थाना क्षेत्र में प्रेमी युगल की हत्या के मामले में पुलिस ने कई अहम खुलासे किए हैं। घटना के बाद पुलिस ने रामकृष्णानगर से पुनपुन तक लगे लगभग 22 जगहों के सीसीटीवी फुटेज की जांच की। जांच में पता चला कि दो कार और एक बाइक से लगभग 11 लोग गुरुवार शाम को प्रेमी युगल के किराए के कमरे में पहुंचे थे। इन आरोपितों ने दोनों को बर्बर तरीके से पीटा, जिससे वे अधमरे हो गए। इसके बाद आरोपितों ने दोनों के हाथ बंधकर जबरन कार में बैठा दिया।


पुलिस के अनुसार, इसी दौरान प्रेमी युगल की गला दबाकर हत्या की गई। शव को रेलवे ट्रैक के पास फेंककर हत्या को हादसा बताने की कोशिश की गई। इस मामले में युवक की मां सुशीला देवी ने केवड़ा थाने में 13 लोगों के खिलाफ नामजद केस दर्ज कराया है। आरोपितों में लड़की के परिजन और उनके सहयोगी शामिल हैं। पुलिस पटना और नालंदा जिलों में छापेमारी कर रही है और 12 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। एसपी पूर्वी परिचय कुमार ने बताया कि आरोपितों की गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं और जल्द ही सभी दोषियों को पकड़ा जाएगा।


बताया जाता है कि धनरुआ के सिग्रामपुर निवासी सुबोध कुमार उर्फ लोहा का पास के गांव की किशोरी से प्रेम प्रसंग था। लड़की के परिवार वाले दोनों की दोस्ती के विरोधी थे। 6 सितंबर को सुबोध ने लड़की को घर से भागकर ले जाकर शादी कर ली थी। इसके बाद लड़की के परिजनों ने किशोरी के अपहरण का मामला दर्ज करा दिया।


पुलिस ने करीब छह घंटे तक रामकृष्णानगर के भगत चौक से पुनपुन के पोठही तक लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की। फुटेज में देखा गया कि 11 लोग दो कार और बाइक से प्रेमी युगल के कमरे में आए थे। आरोपितों ने कमरे में दोनों युगल के साथ-साथ उनके दो मित्रों को भी लगभग एक घंटे तक पीटा। बाद में आरोपितों ने कार से ले जाते समय दोनों मित्रों को रास्ते में उतार दिया।


हत्या के बाद मृतक सुबोध और लड़की के परिजन दोनों शव लेने नहीं आए। पुलिस के कई प्रयासों के बाद युवक की मां सुशीला देवी लगभग 10 घंटे बाद शव लेने पहुंची। पोस्टमार्टम के बाद युवक का अंतिम संस्कार परिवार के साथ किया गया। वहीं, लड़की के शव का कोई परिजन नहीं आया, इसलिए पुलिस ने लड़की की दादी को हिरासत में लेकर शव सौंपा और पुलिस की देखरेख में उसका अंतिम संस्कार कराया गया।