Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल
03-Jul-2020 04:46 PM
By Ayushi
PATNA : पटना पुलिस ने पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के 52 लाख के बड़े लूटकांड का उद्भेदन कर लिया है। पुलिस ने लूटे गये रुपयों में 33 लाख बरामद करते हुए पांच अपराधियों को धर दबोचा है। कोचिंग इंस्टीच्यूट चलाने वाला इस गिरोह का मास्टर माइंड निकला है। लुटेरों ने डकैती की रकम से शराब खरीद ली।
पटना एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि 22 जून को हुए पीएनबी की अनीसाबाद शाखा से 52 लाख रुपये की लूट हुई थी इस सिलसिले में पुलिस ने 21 सदस्यीय SIT का गठन किया था। टीम ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर लूटे गये रुपयों में से 33 लाख 13 हजार रुपये बरामद कर लिए हैं।उन्होनें बताया कि गिरोह का सरगना कोचिंग इंस्टीच्यूट चलाने वाला है। सरगना अमन कुमार शुक्ला उर्फ सत्यम शुक्ला कोचिंग सेंटर चलाता है और उसी ने लूट की साजिश रची थी।
एसएसपी ने बताया कि सरगना अमन के घऱ पर पुलिस ने खुफिया टीम लगा रखी थी। सरगना के घर एक फिर से अपराधियों का जुटान हुआ था जिस पर पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए अपराधियों को धर दबोचा। सरगना अमन कुमार के साथ-साथ प्रफुल्ल कुमार, गणेश कुमार, सोनेलाल और हरिनाराय़ण को पुलिस के गिरफ्तार कर लिया। इन अपराधियों के पास से 05 देशी पिस्टल, 16 जिंदा कारतूस के साथ लूटे गये रुपयों की बड़ी रकम बरामद की गयी।
उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि ये गिरोह लंबे समय से आपराधिक घटनाओं को अंजाम दे रहा था। ये गैंग बहुचर्चित श्रीकृष्णापुरी थानाक्षेत्र के जानकी निवास में हुए गैस एजेंसी मालिक के यहां डकैती कांड, कंकड़बाग का फर्स्ट क्राई खिलौना दुकान लूटकांड जैसी कई बड़ी लूट की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। ये गिरोह राजधानी पटना ही नहीं आस-पास के कई जिलों में सक्रिय है।
एसएसपी उपेन्द्र शर्मा ने बताया कि गिरोह का सरगना जहां कोचिंग संचालक हैं वहीं हरिनारायण कराटे का ब्लैक बेल्ट टीचर है तो प्रफुल्ल बोरिंग रोड के पॉश इलाके में कंपाउंडर है, सोनेलाल सेंट्रिग मिस्त्री है। ये सभी वारदात को अंजाम देने के बाद अपने-अपने पेशे से जुड़ें रहते थे, इसी कारण लोगों को इनपर कोई शक नहीं होता था। मोटी रकम पास में होने के बावजूद ये दूसरों से कर्ज मांगने का नाटक करते थे और दिखावे के लिए साधारण जीवन बिता रहे थे।