ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Patna Crime News: पुणे से धराए पटना के Top10 अपराधियों में शामिल दो शातिर बदमाश, लंबे समय से पुलिस को दे रहे थे चकमा

Patna Crime News: पटना के टॉप-10 अपराधियों में शामिल दो शातिर बदमाश राजू और रितेश को पुणे से गिरफ्तार किया गया है। दोनों लंबे समय से फरार थे और रानीतालाब में डकैती सहित कई संगीन मामलों में वांछित थे।

Patna Crime News

15-Sep-2025 05:32 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: पटना पश्चिम के सिटी एसपी भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। रानीतालाब थाना क्षेत्र के कुख्यात अपराधी राजू कुमार और रितेश कुमार को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार किया गया है। दोनों अपराधी पटना पुलिस की टॉप-10 सूची में शामिल थे और लंबे समय से फरार चल रहे थे।


यह गिरफ्तारी 07 दिसंबर 2024 को हुई एक बड़ी डकैती से जुड़ी है। रानीतालाब थाना क्षेत्र के लथार पुल और जीतन छपरा नहर रोड पर 5-6 अपराधियों ने पिस्टल के बल पर राहगीरों को लूट लिया था। मामले में जांच के दौरान पुलिस ने पहले ही तीन आरोपियों को जेल भेज दिया था। अब मुख्य आरोपियों में शामिल राजू और रितेश भी पकड़ लिए गए हैं।


गिरफ्तार राजु कुमार पर हत्या की कोशिश, लूट, मारपीट, सरकारी कार्य में बाधा और आर्म्स एक्ट जैसे कई गंभीर मामले दर्ज हैं। वहीं रितेश कुमार भी मारपीट, आर्म्स एक्ट और डकैती जैसे मामलों में वांछित रहा है। दोनों अपराधी रानीतालाब इलाके में लंबे समय से दहशत का कारण बने हुए थे।


पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर गठित एसआईयू टीम ने तकनीकी और गुप्त सूचना के आधार पर पुणे में छापेमारी कर दोनों को गिरफ्तार किया और ट्रांजिट रिमांड पर पटना लेकर आई। फिलहाल दोनों से पूछताछ जारी है और इन्हें न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया चल रही है।


लगातार बढ़ते अपराध पर नकेल कसने के लिए पटना पुलिस ने हाल ही में टॉप-10 अपराधियों की सूची बनाई थी। पुणे से हुई ये गिरफ्तारी इसी अभियान का हिस्सा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि फरार अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए आगे भी सघन अभियान चलाया जाएगा।