चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट..
24-Feb-2025 10:08 PM
By MANOJ KUMAR
PATNA CRIME: एक तरफ पुलिस अपराध पर अंकुश लगाने की बात कहती है, तो वहीं दूसरी तरफ पुलिसकर्मी कुख्यात अपराधी के साथ बैठकर पार्टी करती है। इस दौरान अपराधी के साथ सेल्फी भी लेते हैं। जो सेल्फी वायरल हो रहा है उसनें पटना के जक्कनपुर थाना के पुलिस पदाधिकारी समेत कई पुलिसकर्मी नजर आ रहे हैं।
तस्वीर में स्पष्ट दिख रहा है कि जक्कनपुर थाना अंतर्गत विग्रहपुर इलाके का रहने वाला अपराधी और शराब माफिया डिसूजा यादव उर्फ ऋषिकेश है। जिसके ऊपर जक्कनपुर थाना में भी मामला दर्ज है, जो पुलिस वालों के साथ पार्टी का मजा ले रहा है। इस तस्वीर में जक्कनपुर थाना के एडिशनल थाना प्रभारी चंदन कुमार, एसआई रंजन चौधरी, एसआई विकाश कुमार, एक एसआई के साथ तीन सिपाही सहित निजी चालक विक्रांत कुमार भी पार्टी में शामिल हैं।
शराब माफिया है डिसूजा उर्फ ऋषिकेश
पटना के जक्कनपुर थाना के सभी पुलिस कर्मी एक रिसेप्शन पार्टी के दौरान नंदलाल छपरा इलाके में स्थित कम्युनिटी हॉल गए थे। इसी दौरान डिसूजा जो कि हाफ मर्डर, ऑनलाइन सट्टेबाजी, शराब विक्रेता, बुकी आईडी सहित कई मामलों में आरोपी है। इसके ऊपर जक्कनपुर थाना, रामकृष्णा नगर थाना सहित कई थानों में कई मामले दर्ज हैं।
डिसूजा उर्फ ऋषिकेश के बुलाने पर सभी पुलिस पदाधिकारी पार्टी में शामिल हुए। सभी लोगों ने मिलकर पार्टी का मजा लिया। इतना ही नहीं सेल्फी भी लिया गया। जिसमें पुलिस वाले मजे से फोटो खिंचवाये। उन्हें यह नहीं पता था कि यही सेल्फी इस तरह वायरल हो जाएगा। अब देखने वाली बात होगी की पुलिस के इन पदाधिकारियों पर क्या कार्रवाई होती है।