ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार

Home / crime / Bihar Crime News: पटना में तीन लोगों की हत्या से हड़कंप, ट्रिपल मर्डर...

Bihar Crime News: पटना में तीन लोगों की हत्या से हड़कंप, ट्रिपल मर्डर को एक्सिडेंट बनाने की कोशिश

Bihar Crime News: राजधानी पटना के बाढ़ अनुमंडल में तीन लोगों की हत्या कर दी गई है। पहले इस ट्रिपल मर्डर को सड़क हादसा का रूप देने की कोशिश की गई लेकिन पुलिस ने पूरे मामले से पर्दा हटा दिया है।

04-Feb-2025 01:50 PM

By MANOJ KUMAR

Bihar Crime News: बड़ी खबर राजधानी पटना से सटे बाढ़ अनुंमंडल से निकलकर सामने आ रही है, जहां तीन लोगों की हत्या से हड़कंप मच गया है। पहले तो तिहरे हत्याकांड को रोड एक्सिडेंट का रूप देने की कोशिश बदमाशों के द्वारा देने की कोशिश की गई लेकिन धीरे-धीरे मामला साफ हो गया है।


दरअसल, बाढ़ अनुमंडल के अथमलगोला थाना क्षेत्र में देर रात एक्सीडेंट की घटना की कलई खुलते ही सनसनी मच गई है। यह मामला सड़क हादसे के नहीं बल्कि तीन लोगों की हत्या का निकला है। पति-पत्नी सहित तीन लोगों की हत्या मामले की जांच करने एफएसएल की टीम के साथ डॉग स्कॉड की टीम भी पहुंची है। 


एसडीपीओ अभिषेक सिंह ने बताया कि चाकूबाजी में घायल नवीन ने बताया कि सुजीत की हत्या के लिए दोस्तों ने ही साजिश रची थी। उसकी हत्या के लिए घर से बुलाकर नवीन और उसके दोस्त सुजीत को साथ ले गए थे। मारपीट की घटना के दौरान रास्ते में पति और पत्नी बीच बचाव में आए। इसी दौरान दोनों की चाकू मारकर हत्या कर दी गई गई।


वारदात को अंजाम देने के बाद शव को सड़क पर छोड़ दिया गया ताकी लोगों को लगे कि सड़क हादसे में मौत हुई है। दोस्तों ने जिसकी हत्या के लिए साजिश रची थी, चाकूबाजी में जख़्मी उस व्यक्ति की भी मौत हो गई। पुलिस ने महज 12 घंटे भीतर पूरे मामले का खुलासा कर लिया है और आरोपी एक दोस्त को गिरफ्तार भी किया गया है। वहीं पुलिस गहन तकनीकी अनुसन्धान में जुटी है।