ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार मैट्रिक परीक्षा 2026: 15.12 लाख छात्राएं और छात्र आज से देंगे वार्षिक परीक्षा, जूता-मोजा पहनने पर रोक; 1 घंटे पहले सेंटर आना होगा Bihar Weather Update: बसंत में बढ़ी गर्मी, कैमूर में पारा 31°C पार, किसानों के लिए अनुकूल मौसम जमुई में नकाबपोश बदमाशों ने घर पर बमबाजी कर लूट की वारदात को दिया अंजाम, जमीन के दस्तावेज भी जलाए मधुबनी में भीषण सड़क हादसा: बेलगाम ट्रैक्टर की चपेट में आने से महिला की मौत, चालक फरार सीट लूटने के चक्कर में दो यात्रियों की मौत, गया जंक्शन पर दर्दनाक हादसा सहरसा में सिर कटी लाश का खुलासा: प्रेम-प्रसंग में युवती के भाई ने रची थी साजिश बिहार में खुले में मांस-मछली की बिक्री पर रोक, बिना लाइसेंस के नहीं लगेगी दुकान, नीतीश सरकार ने किये नियम सख्त JEE Mains Result 2026: जेईई मेन 2026 का रिजल्ट घोषित, बिहार के शुभम कुमार ने लहराया परचम, हासिल किये 100 परसेंटाइल बिक्रमगंज के रेड लाइट एरिया में पुलिस की रेड, 4 महिलाएं समेत 6 हिरासत में कर्पूरी ठाकुर की जयंती में राजद के दो गुट भिड़े, इसराइल मंसूरी और हैदर आजाद में तीखी नोकझोंक

Patna Crime News: पटना में राजद नेता की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में जुटी पुलिस

Patna Crime News: पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि मृतक का राजनीति से जुड़ाव था और वे जमीन संबंधी कारोबार से भी जुड़े हुए थे। घटना में शामिल दो अपराधी सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं।

Patna Crime News

11-Sep-2025 07:26 AM

By First Bihar

Patna Crime News: राजधानी पटना से बड़ी खबर सामने आई है। चित्रगुप्त नगर थाना क्षेत्र के मुन्नाचक इलाके में बुधवार देर रात अपराधियों ने राजद नेता राजकुमार राय उर्फ अल्ला राय की गोली मारकर हत्या कर दी। पूर्वी एसपी परिचय कुमार ने बताया कि मृतक का राजनीति से जुड़ाव था और वे जमीन संबंधी कारोबार से भी जुड़े हुए थे। घटना में शामिल दो अपराधी सीसीटीवी फुटेज में नजर आए हैं। घटनास्थल से पुलिस ने 6 खोखा बरामद किया है।


जानकारी के अनुसार, मृतक मूल रूप से वैशाली जिले के राघोपुर के रहने वाले थे और वर्तमान में मुन्नाचक में रह रहे थे। बुधवार को वे चारपहिया वाहन से लौटने के दौरान घर के पास गली में स्थित एक होटल से खाने का सामान खरीद रहे थे। तभी बाइक सवार अपराधियों ने उन पर ताबड़तोड़ 6 गोलियां दाग दीं। गोली लगने के बाद वे मौके पर ही गिर पड़े।



घटना की सूचना मिलते ही कुछ ही दूरी पर स्थित चित्रगुप्त नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को पीएमसीएच ले जाया गया। वहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पूर्वी एसपी परिचय कुमार, एएसपी सदर अभिनव, कंकड़बाग थाना प्रभारी अभय कुमार और चित्रगुप्त नगर थानाध्यक्ष पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे, पुलिस अपराधियों की तलाश में जुटी हुई है।


रिपोर्ट: समीर