ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Bihar Crime News: राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल मालिक समेत...

Bihar Crime News: राजधानी पटना में सेक्स रैकेट का खुलासा, होटल मालिक समेत कई लोग धराए

Bihar Crime News: राजधानी पटना में पुलिस ने सैक्स रैकेट का खुलासा किया है. पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी कर होटल मालिक समेत कई लोगों को पकड़ा है.

01-Feb-2025 06:52 PM

By First Bihar

Bihar Crime News: पटना पुलिस ने नौकरी का झांसा देकर भोली भाली लड़कियों को जिस्मफरोशी के घिनौने कारोबार में धकेलने वाले रैकेट का खुलासा किया है। पुलिस ने जक्कनपुर थाना क्षेत्र में छापेमारी कर पांच लड़कियों को दलालों के चंगूल से मुक्त कराया। पुलिस ने होटल संचालक को गिरफ्तार कर लिया है और गिरोह के सरगना को तलाश कर रही है।


दरअसल, जक्कनपुर थाने की पुलिस को पिछले कई दिनों से सूचना मिल रही थी कि एक होटल संचालक द्वारा देह व्यापार का धंधा किया जा रहा है। पुलिस ने छापेमारी कर करबिगहिया इलाके में स्थित एक दर्जन से अधिक होटलों में छापेमारी की। जहां से पुलिस ने कई जोड़ों के साथ देह व्यापार में लिप्त दो लड़कियों को मुक्त कराया। 


पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला कि प्रेम प्रसंग के चलते तीन जोड़े घर से भाग गए हैं। पूछताछ के दौरान दो लड़कियों ने बताया कि होटल संचालक उदय सिंह ने उन्हें नौकरी देने का लालच देकर बुलाया और सेक्स रैकेट में धकेल दिया। वह तीन दिन पहले ही होटल में आई थीं। होटल संचालक ग्राहकों को बुलाता था और कमीशन के पैसे काटकर बाकी पैसे देने का वादा किया था। मुक्त कराई गई लड़कियां बिहार और दूसरे राज्यों की हैं।


न्यायिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद पुलिस सभी लड़कियों को उनके घर भेज देगी। पुलिस ने होटल में देह व्यापार का धंधा चलाने वाले उदय सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। फिलहाल पुलिस इस रैकेट के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी है।