कटिहार में ब्रजेश ऑटोमोबाइल्स का कार्यक्रम, महिंद्रा की 3 नई गाड़ियों की लॉन्चिंग 25 हजार का इनामी अपराधी राहुल सिंह गिरफ्तार, 15 संगीन मामलों के आरोपी को सहरसा पुलिस ने दबोचा Bihar News: रेरा का डंडा..Patna Green Housing के निदेशक को 60 दिनों में सूद समेत पैसा वापस करने का आदेश... ‘मृत भाई’ का दावा साबित नहीं कर सके अंचल अधिकारी प्रिंस राज, मृत्यु प्रमाण-पत्र न देने पर चयनमुक्त Bihar Crime News: हत्या के पांच दोषियों को आजीवन कारावास की सजा, भोज से लौट रहे युवक की पीट-पीटकर ले ली थी जान Indian Army Inspirational Story: जिस यूनिट में शहीद हुए पति, उसी में अफसर बनी पत्नी; बेटे को भी फौज में भेजने का है सपना घोड़े पर सवार डिलीवरी ब्वॉय, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये बिहार में बेखौफ हुए अपराधी: दिनदहाड़े CSP में घुसकर की लूटपाट, हथियार के बल पर लूट लिए इतने रूपये Bihar Transport News: होली से पहले मोटरयान निरीक्षकों की बल्ले-बल्ले, सड़क परिवहन मंत्रालय ने फिटनेस जांच की दी अस्थायी अनुमति
21-Dec-2025 05:51 PM
By FIRST BIHAR
Patna Crime News: बिहार में अपराधियों का मनोबल लगातार बढ़ता ही जा रहा है। पुलिस और सरकार की चेतावनी के बावजूद बेखौफ हो चुके बदमाश अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहे हैं। घटना पटना से सामने आई है जहां बदमाशों ने दिनदहाड़े पूर्व प्रमुख के बेटे समेत दो लोगों को गोली मार दी।
जानकारी के मुताबिक, बाढ़ अनुमंडल के पंडारक थाना के पैठानी चक में गंगा किनारे की है, जहां पूर्व प्रमुख का बेटा अपने एक दोस्त के साथ खड़ा था, तभी पांच बदमाश वहां पहुंचे और फायरिंग शुरू कर दी, जिसमें गोली लगने से दोनों घायल हो गए।
घटना को अंजाम देने के बाद अपराधी मौके से फरार हो गए। गोली की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए और पुलिस को घटना की जानकारी दी। घटना की जानकारी मिलते ही पंडारक थाने की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को इलाज के लिए बाढ़ अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया, जहां प्राथमिक इलाज के बाद दोनों को पटना रेफर कर दिया गया।
घायल राजेश कुमार ने बताया कि गंगा किनारे खड़ा था, तभी पांच की संख्या में अज्ञात लोग लोग पहुंच कर गोली मार दिया। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। डॉक्टर ने बताया कि सिर में गोली लग कर निकल गई है। गंभीर हालत में पटना रेफर किया गया है।
रिपोर्ट- कुंदन किशोर, बाढ़, पटना