ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान

Home / crime / Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, मुंह देखती रह...

Patna Crime News: पटना में दिनदहाड़े एक करोड़ की लूट, मुंह देखती रह गई सुशासन की पुलिस; 44 पुलिसकर्मियों का हुआ है तबादला

18-Mar-2025 05:52 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: इस वक्त की बड़ी खबर राजधानी पटना से आ रही है, जहां बेखौफ अपराधियों ने दिनदहाड़े लूट की वारदात को अंजाम देकर पुलिस को खुली चुनौती दे दी है। राजधानी के कंकंडबाग थाना क्षेत्र से बदमाशों ने एक करोड़ रुपए लूट लिए हैं। 


दिनदहाड़े हुई इस बड़ी लूट की वारदात से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक, जमीन रजिस्ट्री कराने आए एक जमीन मालिक से करीब एक करोड़ की लूट हुई है। कंकड़बाग थाना क्षेत्र के अशोक नगर इलाके में लूट की यह वारदात हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस के आला अधिकारी पहुंचे हैं और छानबीन शुरू कर दी गई है।


बता दें कि बिहार में बढ़ते अपराध को लेकर विपक्ष सरकार पर हमलावर बना हुआ है। विपक्ष के भारी दवाब के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने डीजीपी और मुख्य सचिव को तलब किया था और उन्हें जरूरी निर्देश दिए थे। इस बैठक का असर आज तब दिखा जब पटना में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों के तबादले कर दिए गए। पटना पुलिस को उम्मीद थी कि इस कदम से अपराध नियंत्रण में सफलता मिलेगी हालांकि ऐसा हुआ नहीं।


पटना में थानेदार समेत 44 पुलिस अधिकारियों के तबादले के तुरंत बाद अपराधियों ने पुलिस को चैलेंज करते हुए एक करोड़ रुपए लूटकर फरार हो गए और सुशासन की पुलिस मुंह देखती रह गई। अब हमेशा की तरह पुलिस छानबीन कर रही है और लूटकाडं का जल्द ही खुलासा करने का दावा कर रही है। पटना में इस बड़ी लूट की गुंज विधानसभा में सुनने को मिलेगी।