ब्रेकिंग न्यूज़

मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण

Home / crime / Cyber crime: साइबर अपराधियों से हो जाएं सावधान, छोटी सी गलती और खाली...

Cyber crime: साइबर अपराधियों से हो जाएं सावधान, छोटी सी गलती और खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट

Cyber crime: बढ़ते तकनीक के साथ ही धोखाधड़ी के मामले बढ़ते जा रहें है, ऐसे में आप साइबर गैंग के झांसे में आने से हो जाए सावधान, नहीं तो आपके अकाउंट के भी साइबर अपराधियों द्वारा मिनटों में सारे पैसे गायब किया जा सकता है...

01-Mar-2025 05:50 PM

By BADAL ROHAN

Cyber crime: पटना पुलिस ने अंतराज्यीय साइबर गैंग गिरोह का बड़ा खुलासा किया है । साइबर क्राइम मामले में पटना पुलिस पांच अपराधियों  को गिरफ्तार किया है। दरअसल पटना सिटी के बाईपास थाना क्षेत्र के शीतला माता मंदिर स्थित महारानी कालोनी इलाके का साइबर अपराधियों की गिरोह को पुलिस ने पकड़ा है, जहां साइबर गैंग के लोग छिपकर लोगों को चुना लगा रहे थे।


यहां साइबर अपराधी सीधे-साधे लोगों को बहला-फुसला कर उनके एकाउंट से पैसे गायब कर देते थे. जिन्हें पटना पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने बताया कि इस गैंग का नेटवर्क झारखंड, बिहार, उड़ीसा, वेस्ट बंगाल और नार्थ इंडिया तक फैला हुआ है। हरियाणा के रेवाड़ी साइबर सेल द्वारा महारानी कॉलोनी में साइबर गैंग के छिपे होने की सूचना मिली थी। 


वहीं पुलिस ने सुचना के आधार पर छापेमारी किया और पांच अपराधी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी के पास से ATM , पास बुक, चेक बुक और मोबाइल बरामद किया गया है। पटना सिटी DSP ने बताया कि इस गैंग के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।