ब्रेकिंग न्यूज़

पिता की सिलाई मशीन से बुना सपना, बेटी शाजिया ने किया साकार: आर्ट्स में बिहार की तीसरी टॉपर बनकर रचा इतिहास पति-पत्नी और वो का मामला: मास्टर के प्यार में पागल बीवी ने पति का घोंट डाला गला, इलाके में मचा हड़कंप बगहा की नासरीन प्रवीण बनीं बिहार आर्ट्स की थर्ड टॉपर, उत्तर बिहार में रहीं अव्वल Bihar Topper Success Story: नाना के निधन से टूटा मन, फिर भी नहीं हारी हिम्मत, गया की निशु बनी बिहार टॉपर बिहार में अपराधियों का तांडव: बाइक सवार बदमाशों ने कारोबारी को मारी गोली, दिनदहाड़े फायरिंग से हड़कंप बिहार में अवैध खनन पर बड़ी कार्रवाई: पंचमहला से हथियारबंद दो अपराधी गिरफ्तार, सोनू-मोनू गैंग से जुड़े तार मुजफ्फरपुर की पलक ने इंटर साइंस में 5वां रैंक किया हासिल, जिले और स्कूल का नाम किया रोशन निशांत कुमार का बड़ा बयान: 2005 से पहले बिहार में था दंगा और हिंसा का दौर, पिताजी ने बदली तस्वीर ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत ट्रेनों में तत्काल टिकट के लिए नया सिस्टम लागू, लंबी लाइनों और धोखाधड़ी से मिलेगी राहत

Home / crime / Patna News: पटना में चुनाव से पहले गाड़ी से लाखों रुपए बरामद, वाहन...

Patna News: पटना में चुनाव से पहले गाड़ी से लाखों रुपए बरामद, वाहन चेकिंग के दौरान मिली सफलता

Patna News: पटना में चुनाव से पहले वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख रुपये कैश के साथ दो संदिग्धों को पकड़ा गया। आचार संहिता के उल्लंघन की आशंका के चलते कैश जब्त कर लिया गया है।

08-Oct-2025 03:28 PM

By FIRST BIHAR

Patna News: बिहार में विधानसभा चुनाव से पहले पटना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पीरबहोर थाना क्षेत्र के जेपी गंगा पथ पर एनआईटी घाट के पास वाहन चेकिंग के दौरान 5 लाख रुपये नकद के साथ दो संदिग्धों को हिरासत में लिया गया है। यह कार्रवाई दोपहर 1:15 बजे की गई, जब गाड़ियों की नियमित जांच चल रही थी।


पुलिस के अनुसार, एक काले रंग के बैग में 10, 20, 50, 100 और 500 रुपये के नोट पाए गए। यह नकदी एक स्कॉर्पियो गाड़ी से बरामद की गई, जिसमें मौजूद दो व्यक्तियों की पहचान हिलसा निवासी सूचित और अगमकुआं निवासी विक्रम के रूप में की गई है।


प्राथमिक पूछताछ में दोनों ने बताया कि वे दीदारगंज स्थित आरबी न्यूट्रीशन प्राइवेट लिमिटेड (आटा कंपनी) के कर्मचारी हैं। उनका कहना है कि वे कंपनी के पैसे HDFC बैंक में जमा कराने जा रहे थे। हालांकि, कोई पुख्ता दस्तावेज मौके पर नहीं दिखा सके।


चुनाव आयोग की आचार संहिता के चलते 49,000 से अधिक कैश लेकर चलना प्रतिबंधित है, जब तक कि उसका स्पष्ट स्रोत और दस्तावेज न हों। इसी आधार पर पुलिस ने नकदी को जब्त कर लिया है। पीरबहोर थाना प्रभारी सज्जाद गद्दी ने बताया कि पूरी रकम जब्त कर ली गई है और मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। 


उधर, पत्रकारों से बातचीत करते हुए पटना एसएसपी कार्तिकेय के शर्मा ने आदर्श आचार संहिता के पालन को लेकर कई दिशा निर्देश दिए और उन्होंने कहा कि आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी।