ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar News : बिहार वालों के लिए बड़ी खुशखबरी! जून से दौड़ेगी 340 नई AC बसें; अब लाइन में लगने की टेंशन खत्म Bihar News : अब नहीं लेट होगी ट्रेन, मोकामा में बन गया नया गंगा रेल पुल; इस महीने से शुरू होगा नया गंगा रेल पुल BIHAR NEWS : शादी से पहले मुसीबत बना Love Tattoo! हटाने उमड़ रही भीड़, इस जगह हो रहा मुफ्त इलाज BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी?

Home / crime / Patna Crime News: पटना में एटीएम और साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 13...

Patna Crime News: पटना में एटीएम और साइबर ठगी गिरोह का भंडाफोड़, 13 शातिर बदमाश गिरफ्तार

पटना के गर्दनीबाग में एटीएम और साइबर ठगी के गिरोह का भंडाफोड़ हुआ है. पुलिस ने 13 शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. इनके पास से एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड, चेकबुक और नकदी सहित अन्य सामान बरामद किया गया है.

26-Dec-2025 04:31 PM

By FIRST BIHAR

Patna Crime News: राजधानी पटना के गर्दनीबाग थाना क्षेत्र में पुलिस ने एटीएम और साइबर धोखाधड़ी करने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में पुलिस ने कुल 13 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इनके पास से बड़ी संख्या में एटीएम कार्ड, पासबुक, सिम कार्ड, चेकबुक और नकद राशि बरामद की गई है।


जानकारी के अनुसार दिनांक 24 दिसंबर 2025 की संध्या में गर्दनीबाग थानान्तर्गत माणिकचन्द्र तालाब, अनीसाबाद क्षेत्र में एटीएम एवं साइबर ठगी की योजना बनाए जाने की गुप्त सूचना पुलिस को प्राप्त हुई थी। सूचना की गंभीरता को देखते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक के मार्गदर्शन एवं पुलिस अधीक्षक (मध्य) के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया, जिसमें अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सचिवालय-01 एवं गर्दनीबाग थानाध्यक्ष शामिल थे।


छापेमारी के दौरान पुलिस ने सबसे पहले दो अभियुक्तों को माणिकचन्द्र तालाब के पास से गिरफ्तार किया। पूछताछ में उन्होंने खुलासा किया कि उनके अन्य साथी गर्दनीबाग रोड नंबर-16 में ठगी की योजना बना रहे हैं। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए वहां छापेमारी कर 11 अन्य अभियुक्तों को भी गिरफ्तार कर लिया।


गिरफ्तार अभियुक्तों के तार बिहार के कई जिलों से जुड़े हुए हैं, जिनमें गया, पटना, वैशाली, मुजफ्फरपुर और पश्चिम चम्पारण शामिल हैं। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह गिरोह एटीएम कार्ड क्लोनिंग, फर्जी सिम, बैंक खातों के दुरुपयोग और साइबर ठगी की घटनाओं को अंजाम देता था।


पुलिस ने अभियुक्तों के पास से भारी मात्रा में आपत्तिजनक सामान बरामद किया है, जिसमें 54 एटीएम कार्ड, 11 पासबुक, 23 मोबाइल फोन (सिम सहित), 5 अतिरिक्त सिम कार्ड, 28 चेक बुक, 2 ब्लैंक चेक, 1 पासपोर्ट, 5,900 नकद और 2 चारपहिया वाहन शामिल है।


इस संबंध में गर्दनीबाग थाना में BNS 2023 की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अब सभी गिरफ्तार अभियुक्तों के आपराधिक इतिहास की जांच कर रही है और गिरोह से जुड़े अन्य अपराधियों की तलाश में छापेमारी जारी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई साइबर अपराध पर बड़ी सफलता मानी जा रही है और आगे भी ऐसे गिरोहों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।