NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग
21-Feb-2021 08:20 PM
By ALOK KUMAR
WEST CHAMPARAN:- घर के दामाद को ससुराल में पैसे मांगना महंगा पड़ गया। पैसे मांगने की कीमत उसे जान देकर चुकानी पड़ी। पश्चिम चंपारण के साठी थाना क्षेत्र के वृंदावन गांव में सामने आए इस मामले से इलाके में हड़कंप मच गया। दामाद द्वारा एक लाख रूपया मांगा जाना ससुराल वालों को इतना नागवार गुजरा कि ससुराल वालों ने घर के दामाद की इस कदर पिटाई कर दी कि घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। ससुराल वालों ने अपने दामाद सफी आलम को पीट- पीट कर मार डाला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। वही इस घटना से इलाके के लोग भी सकते में हैं।
मृतक सफी आलम मैनाटांड़ थाना क्षेत्र के बसठा का रहने वाला था। जिसका कसूर सिर्फ इतना था कि ससुराल में जाकर उसने पैसे की मांग की थी। पैसे के लिए वह वृंदावन गांव स्थित अपने ससुराल पहुंचा था जहां उसके ससुराल वालों ने बड़े ही बेरहमी से हत्या कर दी। मृतक के परिजनों ने साठी थानाध्यक्ष राजू कुमार मिश्रा से कार्रवाई की मांग की। थाने में मामला दर्ज करते हुए परिजनों ने कुल 8 लोगों को नामजद आरोपी बनाया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए बेतिया सदर अस्पताल भेजा गया है वही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है। पुलिस आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का दावा कर रही है।