सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता सीएम योगी की मां पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाला मौलाना अरेस्ट, यूपी STF ने बिहार से दबोचा; जनसुराज पार्टी से है नाता बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार में गन्ना उद्योग को मिली नई रफ्तार, चीनी मिलों के पुनर्जीवन के लिए हुआ बड़ा समझौता; AI तकनीक से बदलेगी किसानों की तकदीर बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार के पेंशनधारियों के लिए अंतिम मौका: आज किसी हाल में कर लें यह जरूरी काम, नहीं तो रूक जाएगा पैसा बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर बिहार में न्यूनतम मजदूरी में बढ़ोतरी, श्रमिकों को अब मिलेंगे इतने पैसे; इस दिन से लागू होंगे नए दर अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा
18-Jan-2020 08:15 AM
PATNA: राजधानी पटना में पैसा डबल करने के नाम पर बड़े फ्रॉड का खुलासा हुआ है. बोरिंग रोड के नागेश्वर कॉलोनी स्थित नेटवर्किंग कंपनी कैनिवज्ज ने कई लोगों के साथ फर्जीवाड़ा किया है. पैसे दोगुने करने के नाम पर कंपनी ने लाखों रुपये की ठगी की है.
कैनिवज्ज कंपनी पर पीड़ित लोगों ने ठगी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है. इस कंपनी पर करीब 20 लाख रुपये की ठगी का आरोप है. ठगी का शिकार हुए 5 लोग सामने आये हैं, जबकि कई अन्य लोगों को इस नेटवर्किंग कंपनी ने लाखों का चूना लगाया है. हैरान कर देने वाली बात ये है कि ठगी के शिकार हुए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल हैं.
ASI सकलदेव शर्मा और पीटीसी मनोज कुमार से 32 हजार रुपयों की ठगी की गई है. वहीं हनी नाम की महिला ने भी 16 लाख रुपये की ठगी की प्राथमिकी दर्ज कराई है. पीड़ित लोगों ने बताया कि नेटवर्किंग कंपनी पैसे डबल करने के नाम पर लोगों के साथ फर्जीवाड़ा करती थी. कंपनी ने ये कहकर लोगों से पैसा लिया था कि दूसरा कोई बैंक उनके पैसे डबल नहीं करेगा, झांसे में आकर लोगों ने अपने पैसे लगा दिये लेकिन अब कंपनी किसी का भी पैसा नहीं लौटा रही है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच कर रही है.