मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल कटिहार में शर्मनाक कांड: नशे में धुत अर्धनग्न मिले डॉक्टर, ड्यूटी के दौरान किया हंगामा एक झटके में बुझ गया घर का चिराग… ट्रक से टक्कर में 23 साल के युवक की दर्दनाक मौत “नए सीएम के सिर पर होगा कांटों का ताज” – जेडीयू विधायक भगवान सिंह कुशवाहा का बड़ा बयान CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या CO की हड़ताल के बीच डिप्टी CM का भूमि सुधार जन कल्याण संवाद, विजय सिन्हा 2 तारीख को इस शहर में सुनेंगे जमीन से जुड़ी समस्या Bihar Ias Posting: नीतीश सरकार ने 11 ट्रेनी IAS अफसरों को जिला अलॉट किया, बनाए गए सहायक समाहर्ता, लिस्ट देखें.... जंगल का शिकारी खुद बना शिकार… VTR में मगरमच्छ के हमले से बाघ की मौत, बढ़ते खतरे ने बढ़ाई चिंता
15-Feb-2025 09:40 PM
By First Bihar
INCOME TAX RAID: पान मसाला कंपनी के मालिक के घर पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की। अधिकारियों की जांच में टैक्स की भारी चोरी का खुलासा हुआ। घर से 40 करोड़ का गहना, करीब 15 करोड़ कैश बरामद किया गया। इतनी भारी मात्रा में मिले नोटों को गिनने के लिए मशीन तक मंगवाई गयी। यह भी पता चला कि मालिक अरबपति तो है ही उनका नौकर भी करोड़पति है। यह जान आयकर अधिकारी भी हैरान रह गये।
हैरान करने वाला मामला उत्तर प्रदेश के कानपुर का है जहां इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की टीम एक पान मसाला कारोबारी के घर रेड मारने पहुंची थी। इस छापेमारी में इनकम टैक्स की भारी चोरी का खुलासा हुआ। आयकर विभाग और जीएसटी ने छापेमारी कर पान मसाला कारोबारी को पकड़ा। जो पान मसाला के कारोबार के साथ-साथ इत्र की कंपनी चलाता है। इसी के माध्यम से वह करोड़ों रुपये के इनकम टैक्स की हेराफेरी करता आ रहा था।
बता दें कि कानपुर का एसएनके कंपनी पान मसाला बनाती है। इस कंपनी के मालिक के घर और फैक्ट्री में आयकर विभाग की टीम ने छापेमारी की तब उनके घर से 40 करोड़ रुपये के सोने के गहने के अलावे 15 करोड़ कैश बरामद हुआ। लेकिन जब दस्तावेजों की जांच की तो हैरान रह गये। दरअसल पान मसाला कंपनी के मालिक ने अपने नौकर के नाम पर दिल्ली, मुंबई, नोएडा, गाजियाबाद सहित कई शहरों में प्रॉपर्टी खरीदी है।
वो खुद अरबपति है लेकिन उनका नौकर करोड़पति से कम नहीं है। आयकर विभाग को 70 करोड़ रुपये की टैक्स चोरी के भी सबूत मिले हैं। मसाला कारोबारी ने 100 से अधिक फर्जी कंपनियां खोल रखी थी। इसी के माध्यम से वो टैक्स चोरी करते थे और सरकार को चूना लगाते थे। लेकिन आज इनकी चोरी पकड़ी गयी। आयकर विभाग ने बरामद समान को जब्त कर लिया है। फिलहाल आगे की कार्रवाई की जा रही है।