ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : पटना से बड़ा ऐलान! अब देश के किसी भी कोने से मदद मांग सकेंगे बिहार के प्रवासी मजदूर LPG supply rule : यदि आपके भी घर के पास पहुंच गई है PNG तो अब हर हाल में लेना होगा कनेक्शन, सरकार का सख्त आदेश, कहा —सिलेंडर होगा बंद PNG online apply : बिहार में PNG कनेक्शन लेना हुआ आसान, इस तरह ऑनलाइन करें अप्लाई; LPG पर नए नियम से उपभोक्ताओं में हलचल IRCTC fine : पटना- टाटा वंदे भारत में यात्रियों को परोसा गया खराब खाना, अब रेलवे ने लिया एक्शन; IRCTC और वेंडर पर लगाया लाखों का जुर्माना Bihar school : बिहार के स्कूलों में अब हर सुबह राष्ट्रगीत ‘वंदे मातरम्’ से होगी शुरुआत – जानें नए निर्देश और नियम बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी

Home / crime / ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते लड़की हुई गायब, पटना से गोपालगंज के लिए निकली छात्रा,...

ऑनलाइन गेम खेलते-खेलते लड़की हुई गायब, पटना से गोपालगंज के लिए निकली छात्रा, आप भी हो जाए सावधान

26-Jan-2023 11:14 AM

By First Bihar

PATNA : आनलाइन फ्री फायर गेम के दौरान 15 साल की छात्रा  एक लड़के से मिली और दोनों कि दोस्ती हुई. यह गेम लड़की करीब 3 महीने से खेल रही है.  सोशल मीडिया इंस्टाग्राम के जरिए दोनों के बीच चैट पर बात होनी लगी. और दोनों ने अपना मोबाइल शेयर किया. उसके बाद जो हुआ आप सोच भी नहीं सकते. 


छात्रा 13 जनवरी को पटना से गोपालगंज के लिए निकली लेकिन आज तक वो अपने गहर नहीं पहुंची. इस बीच पूरा परिवार उसे खोज में लगा हुआ है और हलकान और परेशान है. लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. परिवार वाले परेशान है, कि आखिर उनकी बेटी कहां है ? किस हाल में है ? कहीं बेटी मानव तस्करी कि शिकार तो नहीं हो गई?


नाबालिग लड़की के परिवार वालों को शक है कि गेम वाले लड़के ने ही उनकी बेटी को गायब किया है. लेकिन आरोप है कि अबतक पुलिस इस पर कुछ नहीं कर रही ना ही इस लड़के के बारे में छानबीन नही कर रही है. जानकारी के अनुसार ऑनलाइन गेम के दौरान नाबलिग लड़की जिस अनजान युवक से बात करती थी, उसका नाम चंदन कुमार पांडेय है. परिवार वालों को इसके बारे में लापता छात्रा के एक दोस्त से पता चला. चंदन का मोबाइल नंबर भी परिवार को मिला. जिसे पुलिस को दिया गया है. उस लड़के ने छात्रा को अपने बारे में बता रखा है कि वो हैदराबाद में रहता है. वो कॉल कर बात करता था. 


आपको बता दें लापता नाबालिग की उम्र 15 साल है. परिवार गोपालगंज जिले का रहने वाला है. और पिता बेंगलुरु में काम करते हैं. साल 2022 के अप्रैल महीने में उसकी बड़ी बहन पढ़ाई करने के लिए पटना आई. करीब एक महीने पहले वो नाबालिग लड़की भी अपने बहन के पास रहकर पढ़ाई करने के लिए पटना आई थी. लापता लड़की कि बहन ने बताया कि 13 जनवरी को हम दोनों बहन के बीच एक बात पर बहस हुई. जिसके बाद 13 जनवरी को सुबह 8 बजे के करीब गोपालगंज जाने के लिए कपड़े लेकर निकली. घर से निकलते वक्त उसने अपनी बहन से 30 रू लिए और पटना जंक्शन चली गई. वहां उससे बात भी हुई. लें उसके बाद उसका फोन बंद हो गया.


जब छात्रा घर नहीं पहुंची तो घर में हड़कम्प मच गया. 24 घंटे के बाद परिवार वालों ने पटना के बहादुरपुर थाना की पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई. लेकिन जांच कछुआ की चाल से हो रही है. इस केस की जांच का जिम्मा महिला सब इंस्पेक्टर मुन्नी कुमारी को दिया गया. लेकिन इन्होंने अब तक ठोस जांच नहीं की. परिवार का आरोप है जिस लड़के पर शक है, पुलिस ने उसका कोई डिटेल पता नहीं किया. ना ही नाबालिग लड़की के मोबाइल नंबर का कॉल डिटेल भी नहीं खंगाला. जानकारी के अनुसार महिला सब इंस्पेक्टर मुन्नी कुमारी जो एस केस का जिम्मा ली है वो छुट्टी पर हैं. अब वो 1 फरवरी को ड्यूटी पर वापस आएंगी. तब इस केस की जांच फिर से करेंगी. आप इस बात से समझ सकते हैं कि इस केस को लेकर पटना पुलिस कितनी गंभीर है.