मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
24-Feb-2025 09:24 PM
By First Bihar
GOPALGANJ: वाहन जांच के दौरान गोपालगंज पुलिस ने 40 लाख रुपये के पुराने नोट बरामद किया है। 1000 और 500 के पुराने नोट को देखकर पुलिस भी हैरान रह गयी। पुलिस ने पूछताछ के लिए कुछ लोगों को हिरासत में लिया है। इन सभी से पूछताछ की जा रही है। गोपालगंज की कुचायकोट पुलिस ने बलथरी चेक पोस्ट से वाहन जांच के क्रम में 40 लाख कैश बरामद किया है।
मामले को लेकर सदर एसडीपीओ प्रांजल ने बताया कि होली पर्व को लेकर शराब माफिया बिहार में बाहर से शराब ला रहे है। शराब तस्करों पर कार्रवाई करने के लिए कुचायकोट पुलिस बलथरी चेक पोस्ट पर सघन वाहन जांच अभियान चला रही थी। उत्तर प्रदेश से आने वाली तमाम गाड़ियों की सघन तलाशी ली जा रही थी।
तभी एक बस में तलाशी के दौरान एक बैग लावारिस हालत में मिला। बैग में रखे एक हजार और पांच सौ रुपये का 39 लाख 95 हजार रुपये के पुराने नोट को बरामद किया गया। हालांकि इन नोटों को रिजर्व बैंक ने अवैध घोषित कर दिया है। इसे किस उद्धेश्य से बस से लाया गया था और यह बैग किसका है इस बात का पता लगाने में पुलिस जुटी है। एसडीपीओ ने बताया कि हिरासत में लिए सभी लोगों से पूछताछ की जा रही है।