ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Jobs : BPSC AEDO Admit Card 2026 जारी, तुरंत डाउनलोड करें नहीं तो छूट जाएगी परीक्षा; सेंटर जानें से पहले जरूर पढ़ लें यह खबर Bihar Police : सावधान! अब ठग आपकी आवाज और चेहरा चुरा सकते हैं, अनजान का फोन इस्तेमाल करने से पहले जरूर पढ़ें ये खबर; बिहार पुलिस ने जारी की एडवाइजरी Bihar Road Project : अब जाम से छुटकारा! 42KM लंबी नई फोरलेन रोड से उत्तर बिहार में विकास की नई राह, जानिए क्या है पूरा प्लान Indian Railway Jobs : सरकारी नौकरी का बड़ा मौका! रेलवे में 6565 पदों पर बंपर भर्ती, मौका हाथ से गया तो पछताओगे! Bihar Weather : बिहार में 5 अप्रैल से मौसम का बड़ा बदलाव! 7-8 अप्रैल को तेज आंधी-बारिश का अलर्ट, जानें अपने जिले का हाल हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा ‎उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार

Home / crime / Naxal Encounter: एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली, तीन अन्य...

Naxal Encounter: एनकाउंटर में मारा गया एक करोड़ का इनामी नक्सली, तीन अन्य साथी भी हुए ढेर

Naxal Encounter: ओडिशा के कंधमाल जिले में मुठभेड़ में शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके और तीन अन्य नक्सली ढेर, गणेश उइके पर 1.1 करोड़ रुपये का इनाम था।

25-Dec-2025 02:33 PM

By FIRST BIHAR

Naxal Encounter: ओडिशा के कंधमाल जिले में सुरक्षा बलों को बड़ी कामयाबी मिली है। मुठभेड़ के दौरान सुरक्षा बलों ने शीर्ष माओवादी नेता गणेश उइके को मार गिराया है। इसके साथ ही मुठभेड़ में तीन अन्य नक्सलियों को भी ढेर कर दिया गया। गणेश उइके पर सरकार ने 1.1 करोड़ रुपये का इनाम घोषित किया हुआ था।


मुठभेड़ गुरुवार को चकापाड़ थाना क्षेत्र के जंगलों में हुई। पुलिस के अनुसार, स्पेशल इंटेलिजेंस विंग से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर सुरक्षा बलों ने जॉइंट ऑपरेशन शुरू किया। जंगल में सुरक्षा बलों को देखकर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू की, जिसके जवाब में सुरक्षा बलों ने जवाबी कार्रवाई की।


गणेश उइके सीपीआई (माओवादी) की केंद्रीय समिति का सदस्य और ओडिशा में प्रतिबंधित संगठन का मुखिया था। उसकी उम्र 69 साल थी और वह तेलंगाना के नालगोंडा जिले के चेंदूर मंडल के पुललेमाला गांव का रहने वाला था। उसे पक्का हनुमंतु, राजेश तिवारी, चमरू और रूपा जैसे कई नामों से भी जाना जाता था।


मुठभेड़ में ढेर हुए अन्य तीन माओवादी, जिनमें दो महिलाएं शामिल हैं, की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। पुलिस ने बताया कि इलाके में खोजबीन जारी है। गणेश उइके लंबे समय से ओडिशा और छत्तीसगढ़ में सक्रिय था और साउथ सब जोनल का इंचार्ज था। उसे करीब सात राज्यों में तलाशा जा रहा था। अब सुरक्षा बलों ने उसे एनकाउंटर में ढेर कर दिया।