NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन NSMCH बिहटा की बड़ी सफलता: 1.8 किलो के थायरॉयड ट्यूमर का सफल ऑपरेशन, महिला को मिला नया जीवन बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर बिहार में खौफनाक वारदात: पत्नी की हत्या कर पति ने शव को दफनाया, फिर खुद थाने पहुंचकर किया सरेंडर Bihar News: बीवी को छोड़ो, मेरे साथ रहो... प्रेमिका के दबाव में टूटा BPSC शिक्षक, बंद कमरे में उठाया खौफनाक कदम सासाराम: मैरिज हॉल रेड मामले में 23 महिलाओं को कोर्ट से मिली राहत, पीड़ित मानकर छोड़ा गया 7 अप्रैल को पटना में राज्यस्तरीय समीक्षा बैठक, सभी डीसीएलआर होंगे शामिल ट्रैक्टर चोर गिरोह का भंडाफोड़, नाबालिग समेत 4 गिरफ्तार, इनके कारनामे सुनकर हर कोई हैरान पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग पटना 15 किलो सोना लूटकांड में SIT गठित, बदमाशों ने कस्टम अधिकारी बनकर लूट लिया था 22 करोड़ का गोल्ड; पुलिस के हाथ लगा खाली बैग
13-Apr-2022 10:37 AM
PATNA : अगर आप भी सोशल मीडिया पर अनजान लड़की से बात करते हैं तो सावधान हो जाइये. दरअसल, साइबर अपराधियों ने पैसे की ठगी का नया-नया तरीका अपना रहे हैं, जिसके शिकार आप भी हो सकते हैं. ऐसा ही एक मामला पटना के कंकड़बाग के अशोक नगर से सामने आया है. यहां साइबर अपराधियों ने गिट्टी-बालू व्यवसायी को धमकाकर 1.20 लाख रुपये का चूना लगा दिया है.
बता दें कि कुछ दिन पहले व्यवसायी ने एक अनजान युवती से फेसबुक पर दोस्ती कर ली. व्यवसाई युवती से खूब मजे लेकर बात करने लगा. कुछ दिनों में ही दोनों काफी घुल-मिल गए. एक दिन युवती ने व्यवसायी से वीडियो कॉल पर बात करने को बोली तो वह तुरंत राजी हो गया. युवती ने व्यवसायी को वीडियो कॉल किया और न्यूड हो गई. युवती ने कुछ देर बात करने के बाद फोन काट दिया.
इसके बाद कुछ ही देर में व्यवसायी के वाट्सएप पर अज्ञात नंबर से मैसेज आया और फिर कॉल भी आया. साइबर अपराधी ने व्यवसाई को न्यूड वीडियो वायरल करने की धमकी देकर पैसे की डिमांड करने लगा. लोकलाज के डर से व्यवसायी ने कई बार शातिरों के खाते में पैसे डाल दिए.
1.20 लाख रुपए लेने के बाद अपराधियों ने व्यवसायी से और पैसों की डिमांड की. इसके बाद व्यवसाई ने शातिरों का फोन उठाना बंद कर दिया. इसके बाद जालसाजों ने दिल्ली क्राइम ब्रांच का अधिकारी बनकर व्यवसाई को फोन किया. उसने व्यवसायी से कहा कि उसके खिलाफ एक युवती ने एफआईआार कराई है. व्यवसायी जब गिड़गिड़ाने लगा तब शातिरों ने व्यवसाई से और पैसे की डिमांड कर दी. अब परेशान होकर व्यवसायी ने कंकड़बाग थाने में लिखित शिकायत की है. पुलिस मामले की जांच कर रही है.