ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

Nagpur Violence: नागपुर हिंसा के मास्टरमाइंड के खिलाफ बड़ा एक्शन, पुलिस ने फहीम खान के घर पर चला दिया बुलडोजर

Nagpur Violence

24-Mar-2025 12:13 PM

By First Bihar

Nagpur Violence: बीते सप्ताह नागपुर में दंगा हो गया था, जिसमें एक से आधिक पुलिसकर्मी घायल हो गए थे। वहीं दर्जनों लोग भी जख्मी हो गए थे। दंगा हिंसक रूप धारण कर लिया था, जिसमें बड़ी संख्या में सड़कों पर खड़ी गाड़ियों को आग लगा दिया फिय गया, जबकि दुकानों पर भी तोड़फोड़ हुई थी। पुलिस के अनुसार, इस हिंसा का मास्टरमाइंड फहीम खान नाम का शख्स था।


दरअसल, फहीम खान के घर पर आज बुलडोजर चला है। नागपुर महानगरपालिका की टीम सुबह ही बुलडोजर लेकर फहीम खान के घर पर पहुंची। इस दौरान बड़े पैमाने पर सुरक्षाकर्मियों को तैनात किया गया था। बता दे कि फहीम खान पेशे से बुर्का विक्रेता है। उसने सोशल मीडिया पर आपतिजनक वीडियो बना कर पोस्ट किया था। जिससे लोग भड़के और उन्होंने नागपुर शहर में उपद्रव मचा दिया। फहीम खान को पुलिस ने बीते मंगलवार को ही अरेस्ट कर लिया था और उसे अदालत में पेश किया गया था।


वहीं पुलिस ने फहीम खान समेत कुल 6 लोगों के खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज किया है। इसके अलावा, फहीम खान माइनॉरिटी डेमोक्रेटिक पार्टी नाम के दल का शहर प्रमुख रहा है। वह कई बार पुलिस को लेकर भी आपत्तिजनक टिप्पणी करता रहा है। प्रशासन ने फहीम खान के घर के उस हिस्से को ढहाया है, जो अवैध तरीके से अतिक्रमण करके बना था इसके अलावा अन्य हिस्से के साथ कोई छेड़छाड़ नहीं की गई है। नागपुर के महल इलाके में यह हिंसा हुई थी, जहां राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का मुख्यालय भी स्थित है।


इससे पहले नागपुर महानगरपालिका ने कुछ दिन पहले ही फहीम खान के परिवार को नोटिस भेजा था। नगरपालिका ने बताया था कि कैसे उसका घर नियमों का उल्लंघन करके बना है। घर बनाने से पहले अथॉरिटी से नक्शा भी पास नहीं कराया गया था। बता दें कि फहीम खान अभी जेल में बंद है और इधर प्रशासन ने उसके घर पर बुलडोजर चलाया है।


जानकारी के मुताबिक, 17 मार्च को नागपुर में भड़के दंगा का मास्टरमाइंड है। यह हिंसा विश्व हिंदू परिषद के प्रदर्शन के दौरान हुई थी, जब मुस्लिम समाज के भी तमाम लोग प्रदर्शन के सामने आए गए थे। वहीं वीडियो के द्वारा यह अफवाह फैलाई गयी थी कि वीएचपी के प्रदर्शन के दौरान एक कपड़ा जलाया गया है, जिसमें कुरान की आयतें लिखी थीं।