ब्रेकिंग न्यूज़

सहरसा कोर्ट का अनोखा फैसला: फर्जी दस्तावेज मामले में आरोपी को मिली जमानत, 6 महीने मंदिर में सेवा की शर्त महाशिवरात्रि और होली से पूर्व हाई अलर्ट: डीजे पर रोक शराबबंदी पर सख्ती बिहार में सिलेंडर हादसा: भांजे की छठ्ठी में मधुबनी में मामा झुलसा, गयाजी में धमाके से 3 घर जलकर राख मोतिहारी में सूखा नशा के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, स्मैक-गांजा के साथ महिला गिरफ्तार होली को लेकर एक्शन में पुलिस, सिविल ड्रेस में शराब तस्करों के ठिकानों पर कर रही रेड, जमुई में बाप-बेटे को दबोचा बिहार में अपराधियों का तांडव: समस्तीपुर में ज्वेलरी शॉप में करोड़ों की लूट, फायरिंग करते फरार हुए अपराधी प्रेमचंद रंगशाला में ‘सरगम’ की गूंज: श्रैफिकुलम विद्या बोधि स्कूल का भव्य वार्षिक समारोह Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने Bihar Crime News: बिहार में दिनदहाड़े 10 लाख के ज्वेलरी की चोरी, बदमाशों ने बाइक की डिक्की से उड़ाए गहने ‘प्रेग्नेंट करो और पैसे कमाओ’, बिहार में साइबर अपराधियों का हैरान करने वाला ऑफर; युवकों को भेजते थे हॉट महिलाओं की तस्वीर

BIHAR CRIME: अंचल कार्यालय का कार्यपालक सहायक सेवा से बर्खास्त, घूस लेते VIDEO VIRAL होने के बाद DM ने की कार्रवाई

भू-लगान में अवैध वसूली करते हुए नारदीगंज अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर प्रसाद का वीडियो सामने आने के बाद अंचलाधिकारी की अनुशंसा नवादा DM ने जो कार्रवाई की उससे कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच हुआ है।

BIHAR POLICE

03-Mar-2025 04:20 PM

By First Bihar

BIHAR NEWS: बीते दिनों अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक का घूस लेते वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। 01 मार्च को यह वीडियो सामने आया था। जिसके बाद डीएम ने कार्रवाई करते हुए कार्यपालक सहायक को सेवा से मुक्त कर दिया। डीएम की इस कार्रवाई से अंचल कार्यालय के कर्मचारियों के बीच हड़कंप मच गया है। अंचल कार्यालय में आज दिनभर इसी बात की चर्चा होती रही। 


दरअसल मामला बिहार के नवादा जिले के नारदीगंज अंचल कार्यालय से जुड़ा हुआ है। जहां के कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर प्रसाद का रिश्वत लेते वीडियो सोशल मीडिया पर 01 मार्च से एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा था। जब इस वीडियो पर नवादा डीएम रवि प्रकाश की नजर गई तो उन्होंने उक्त कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर से शो-कॉज मांगा लेकिन जब स्पष्टीकरण संतोषजनक नहीं पाया तब उन्होंने अंचलाधिकारी को मामले की जांच करने का आदेश दिया।


 जांच में यह पाया गया कि कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर प्रसाद अपने अधिकार क्षेत्र से बाहर जाकर ONLINE जमीन का रसीद काटने का काम कर रहे थे। अंचलाधिकारी (CO) की जांच रिपोर्ट के बाद डीएम ने उक्त कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर प्रसाद को सेवा से बर्खास्त कर दिया। यह कार्रवाई सीओ की अनुशंसा पर की गयी। जांच रिपोर्ट में उक्त कर्मचारी का आचरण सरकारी सेवा नियमों के खिलाफ था। नारदीगंज अंचल कार्यालय के कार्यपालक सहायक चंद्रशेखर पर की गयी कार्रवाई से अंचल के अन्य कर्मचारियों के बीच हड़कंप मचा हुआ है।