Bihar News : क्या है वजह? CM पद छोड़ने के बाद भी नीतीश कुमार को मिलेगी जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा; जारी हुआ आदेश Bihar News : बिहार में दिनदहाड़े मर्डर! बाइक मैकेनिक को मारी 2 गोलियां, इलाके में फैली दहशत Bihar School Timing : अलर्ट! 6 अप्रैल से देर तक सोना भूल जाएं छात्र, सुबह 6:30 बजे से चलेगी स्कूल; नया टाइमटेबल जारी Bihar weather update : 5 अप्रैल से बदलेगा मौसम, तेज आंधी-बारिश की चेतावनी; तब तक 40°C के पार जाएगा पारा! मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस
30-Mar-2021 02:20 PM
By Pranay Raj
NALANDA: आपसी भाईचारे और गिले-शिकवे को भूलाने के उद्देश्य से लोग रंगों का त्योहार होली मनाते हैं। लेकिन वही कुछ लोग ऐसे भी हैं अपनी खुन्नस निकालने के लिए होली के इस मौके का इंतजार करते हैं। ताजा मामला नालंदा जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई है। होली के मौके पर बदमाशों ने दो युवकों की जान ले ली। घटना नगरनौसा और बिंद थाना क्षेत्र की है।
पहली घटना बिंद थाना क्षेत्र के जककी गांव की है जहां एक व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के बारे में बताया जाता है कि बिंद थाना क्षेत्र के जक्की गांव के पास बीती रात बदमाशों ने जक्की गांव निवासी प्रेसनजीत कुमार की पीट-पीटकर हत्या कर दी और पॉकेट में रखे 20 हजार रुपये भी निकाल लिये। देर रात जब प्रेसनजीत अपने घर नहीं लौटा तब परिजनों ने उसकी काफी खोजबीन की लेकिन कोई पता नहीं चल सका। लेकिन सुबह में ग्रामीणों की नजर शव पर पड़ी। जिसके बाद जंगल में आग की तरह यह खबर फैल गई। जिसकी सूचना के बाद परिजन मौके पर पहुंचे और मृतक की पहचान की।
घटनास्थल से एक गमछा बरामद किया गया है जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान में पुलिस जुट गई है। मृतक प्रेसनजीत कुमार पटना में रहकर दुकान चलाता था और होली मनाने को लेकर घर आया हुआ था। तभी बीती रात उसकी हत्या कर दी गयी। फिलहाल घटना का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई है। सदर डीएसपी डॉ. मो. शिवली नोमानी ने बताया कि गांव के ही 3 लोगों के खिलाफ परिजनों ने आवेदन दिया है। घटना का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आने के बाद ही पता चल पाएगा।
वही दूसरी घटना हिलसा अनुमंडल क्षेत्र का नगरनौसा थाना के नगमा गांव की है। जहां धारदार हथियार से हमला कर एक युवक की हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान रविकांत राणा के रूप में हुई है जो नगरनौसा थाना क्षेत्र के मुस्तफापुर नगमा गांव का रहने वाला था। प्रेम प्रसंग में हत्या की आशंका ग्रामीण जता रहे हैं। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बिहार शरीफ सदर अस्पताल भेजा और पूरे मामले की छानबीन शुरू की। थानाध्यक्ष नारदमुनि ने बताया कि युवक के सिर पर धारदार हथियार से हमला किया गया है जिससे उसकी मौत हो गई।